Rajasthan Live News:दौसा में 20 घण्टे से ऑपरेशन आर्यन जारी, अब 150 फीट की टनल खोद तक बनाई जाएगी टनल – Zee News Hindi

Rising Rajasthan live: ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का भव्य शुभारंभ हुआ. वहीं आज ‘राइजिंग राजस्थान’ का दूसरा दिन है. आज प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव का आयोजन होगा. इस कॉन्क्लेव में दुनियाभर के राजस्थानी कारोबारी एक मंच पर होंगे.इधर दौसा में 5 साल का बच्चा बोरवोल में 20 घंटे से ज्यादा वक्त से फंसा है, जिसे निकालने के लिये अब 150 फीट तक खुदाई होगी और टनल बनेगी. राजस्थान से जुड़ी हर अहम खबर…
Trending Photos
Rising Rajasthan live: राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का भव्य शुभारंभ हुआ. वहीं आज ‘राइजिंग राजस्थान’ का दूसरा दिन है. आज प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव का आयोजन होगा. इस कॉन्क्लेव में दुनियाभर के राजस्थानी कारोबारी एक मंच पर होंगे.इधर दौसा में 5 साल का बच्चा बोरवोल में 20 घंटे से ज्यादा वक्त से फंसा है, जिसे निकालने के लिये अब 150 फीट तक खुदाई होगी और टनल बनेगी. राजस्थान से जुड़ी हर अहम खबर.से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog.

दौसा- आर्यन की सबसे लेटेस्ट तस्वीर
CCTV में आर्यन की तस्वीर 
आर्यन के हाथ रस्सी में फंसाने के प्रयास
दौसा- दौसा में 23 घण्टे से ‘ऑपरेशन आर्यन’
150 फ़ीट की गहराई पर फंसा हुआ आर्यन 
बोरवेल में फंसे आर्यन को निकालने के प्रयास जारी 
इंपाइलिंग मशीन से जल्द ही खोदी जाएगी टनल 
हालांकि देसी जुगाड़ से निकालने के प्रयास जारी
 
Rajasthan Live News:  दौसा में “ऑपरेशन आर्यन”, 19 घंटे से 150 फीट गहरे बोरवेल में 5 साल का आर्यन फंसा. कैमरे में लगातार आर्यन का मूवमेंट देखा जा रहा है. जुगाड़ के जरिये आर्यन को निकालने के प्रयास हो रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ NDRF सुरंग भी खोद रही है. कल दोपहर खेलते वक्त आर्यन बोरवेल में गिरा था. बोरवेल में आर्यन के नीचे पानी भी दिखाई दे रहा है. आर्यन ने कई बार रस्सी भी पकड़ने की कोशिश की. 
 
Rajasthan Live News: NH -48 पर भीषड़ हादसा
NH -48 पर दहमी बालाजी फ्लाईओवर के पास हुई दुर्घटना, आगे चल रहा ट्रेलर अचानक बीच सड़क पर हुआ ब्रेक डाउन, पीछे आ रहा दूसरा ट्रेलर सड़क पर खड़े ट्रेलर में जा घुसा, पिछले ट्रेलर का केबिन हुआ बुरी तरह क्षतिग्रस्त, ट्रेलर के केबिन में फंसने से चालक की हुई मौत, खलासी हुआ घायल, पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच क्रेनों की मदद से मृतक चालक का शव निकला बाहर, मृतक के शव को रखवाया अस्पताल की मोर्चरी में,दुर्घटना के बाद हाइवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटाकर यातायात किया सुचारू.
Rising Rajasthan 2024 live: राज्य के सभी कलेक्टर और तहसीलदारों को बांटा जाएगा लैपटॉप
जयपुर, 655 राजस्व अधिकारियों को मिलेंगे लैपटॉप, 50 जिलों में जिला कलक्टर्स ,ADM,SDM,सहायक कलक्टर और तहसीलदारों को लैपटॉप, 47 जिला कलक्टर्स, 60 एडीएम, 249 SDM, 21 सहायक कलक्टर, 278 तहसीलदारो को मिलेगा लैपटॉप, बजट घोषणा की क्रियान्विती में दिए जाएंगे लैपटॉप, जिलेवार लैपटॉप उपलब्ध कराए जाने के लिए राशि स्वीकृत, प्रति लैपटॉप 75 हजार रुपए की दर से राशि की गई स्वीकृत, 491.25 लाख रुपए की बजट राशि की गई स्वीकृति, राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश.
Rising Rajasthan 2024 live: समिट के दूसरे दिन हेल्थ केयर पर होगी पैनल चर्चा
जयपुर,  राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट 20224 समिट के दूसरे दिन हॉल D में हेल्थ केयर पर होगी पैनल चर्चा, फ्यूचरकेयर-इनोवेशन के माध्यम से हेल्थकेयर में बदलाव” पर होगा सत्र, प्रो. पंकज भारद्वाज के वेलकम स्पीच से होगी सेशन की शुरूआत,  इस पैनल में कई प्रतिष्ठित और विशेषज्ञ होंगे शामिल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़  मीनाक्षी नेवतिया, मनदीप सिंह कुमार, डॉ वैभव गर्ग होंगे सेशन में शामिल,  मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री गजेंद्र सिंह होंगे सेशन के शामिल.
Rising Rajasthan 2024 live: दौसा में 5 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा
दौसा, पांच वर्षीय आर्यन का बोरवेल में गिरने से हंड़कंप मच गया. रात भर जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन. करीब पचास फीट से अधिक हुई खुदाई. 155 फीट पर फंसा हुआ है बोरवेल में आर्यन. NDRF ने भी खुद टेक्नीक से किया प्रयास. लेकिन अभी नहीं मिली बच्चे को निकालने में सफलता. अब फिर एक ओर रिंग NDRF ने बनाई है. उस रिंग के जरिए फिर से किया जाएगा बच्चे को निकालने का प्रयास. SDRF भी कर रही NDRF का सहयोग. भाजपा नेता जगमोहन मीणा भी रात भर से डटे हुए मौके पर. कलेक्टर देवेंद्र कुमार, एएसपी दिनेश अग्रवाल, एसडीएम यशवंत मीणा,डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता मौके पर कल से मौजूद. तीन LNT और सात जेसीबी मशीनों से खुदाई का काम जारी.
Rising Rajasthan 2024 live: समिट में ‘सस्टेनेबल माइनिंग सेफगार्ड फ्यूचर’ सत्र हुआ आयोजित
जयपुर, खान एवं पेट्रोलियम की सेक्टोरल समिट. केन्द्रीय खान एवं कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा- केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में निजी क्षेत्र को भागीदार बना रही. सरकार मिनरल सेक्टर में रिफोर्म्स कर रही. इसमें पारदर्शिता व सस्टेनेबल खनन पर जोर. समिट में ‘सस्टेनेबल माइनिंग सेफगार्ड फ्यूचर’ सत्र हुआ आयोजित. उन्होंने कहा, देश में खनिज खोज कार्य में निजी क्षेत्र की भागीदारी. इससे क्रिटिकल मिनरल्स के खोज व खनन में तेजी आएगी. विदेशों पर निर्भरता कम की जा सकेगी.
Rising Rajasthan 2024 live: पेट्रोलियम उद्योग में भी राज्य देश का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा
जयपुर, राइजिंग राजस्थान समिट. समिट में सस्टेनेबल माइनिंग सेफगार्ड फ्यूचर सत्र आयोजित, देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने में खनन क्षेत्र की अहम भूमिका, केन्द्रीय खान एवं कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा- राजस्थान में खनन क्षेत्र में अपार संभावनाएं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- पेट्रोलियम उद्योग में भी राज्य देश का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा.
Rising Rajasthan 2024 live: राइजिंग राजस्थान में मेहमानों ने राजस्थानी खाने का उठाया लुफ्त
राइजिंग राजस्थान में मेहमानों ने किया राजस्थानी डिनर, रामबाग होटल में हुआ डिनर और संगीत का आयोजन, सिंगर सोनू निगम के गानों ने बांधा समां, सीएम भजनलाल शर्मा और मंत्रियों ने लिया आनंद, मेहमानों को भी भाया खाना और गाना.
fallback
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News