Rajasthan Live News: पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर CM भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने जताया शोक, मासूम चेतना बोरवेल में अभी भी लड़ रही मौत से जंग… – Zee News Hindi

Rajasthan Live News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. वह 92 वर्ष के थे और दिल्ली के एम्स में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. उनके निधन पर देशभर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. इसके अलावा, राजस्थान में बच्चों के बोरवेल में गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं. कोटपूतली जिले के किरतपुरा में सोमवार को एक साढ़े तीन वर्षीय बालिका चेतना बोरवेल में गिर गई. रेस्क्यू टीमें उसकी बचाव कार्रवाई में जुटी हुई हैं.
Trending Photos
Rajasthan Live News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. वह 92 वर्ष के थे और दिल्ली के एम्स में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. उनकी तबीयत गुरुवार की रात अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. उनके निधन की खबर सुनते ही देशभर के नेताओं समेत राजस्थान के दिग्गज नेताओं ने भी डॉक्टर मनमोहन सिंह को लेकर संवेदना व्यक्त की. इस बीच, राजस्थान में बच्चों के बोरवेल में गिरने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. दौसा के कालीखाड़ हादसे के बाद एक बार फिर कोटपूतली जिले के किरतपुरा की ढाणी बडियावाली में सोमवार दोपहर को एक साढ़े तीन वर्षीय बालिका चेतना बोरवेल में गिर गई. इसके बाद से ही उसकी बचाव कार्रवाई जारी है, जिसमें रेस्क्यू टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं ताकि बालिका को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. 

Rajasthan Live News: महिला एएसआई के लिए अलग से कैडर बनाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने नकार दिया है। यह फैसला गृह विभाग के प्रस्ताव पर आधारित है, जिसमें कहा गया था कि महिला एएसआई के लिए अलग से भर्ती नहीं होगी। पूर्व गहलोत सरकार ने बजट में इस कैडर की घोषणा की थी, लेकिन विधि विभाग ने अपनी राय में कहा था कि अलग कैडर से लिटिगेशन के मामले बढ़ सकते हैं। कार्मिक विभाग ने भी अलग कैडर पर असहमति जताई थी और कहा था कि एक वर्ग के लिए नियमों में परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।
Rajasthan Live News: जैसलमेर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहां अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। घटना 173 बटालियन के भानु सीमा चौकी पर हुई, जहां 44 वर्षीय हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार तैनात थे। वह होशियारपुर, पंजाब का निवासी था।
Rajasthan Live News: कोटपुतली में 3 वर्षीय बालिका चेतना के बोरवेल के गड्ढे में गिरने का मामला,करीब 90 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका चेतना को,बीती रात से हो रही रुक रुक कर बारिश,बारिश ने रेस्क्यू ऑपरेशन में डाली बाधा,हालांकि गड्ढे में पाइप डालने का कार्य निरंतर जारी,पाइप डालने के कार्य पूर्ण होने के बाद खोदी जाएगी नीचे सुरंग. 
Rajasthan Live News:  उदयपुर लेकसिटी में बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाए है बादल, देर रात से जारी रुक-रुक का बारिश का दौरा, बदले मौसम ने बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग ने भी बारिश का कर रखा है अलर्ट.
Rajasthan Live News:  पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व PM मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी निधन का समाचार बेहद दुखद है। भारतीय राजनीति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिवार व समर्थकों को दुःख के इस कठिन समय में संबल व धैर्य दें।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन सम्पूर्ण राष्ट्र हेतु एक अपूर्णीय क्षति है।
देश की आर्थिक सुदृढ़ता व जन अधिकार के संरक्षण में आपका अभूतपूर्व योगदान अविस्मरणीय रहेगा। pic.twitter.com/HM8Reka9H9
— Vaibhav Gehlot (@VaibhavGehlot80) December 26, 2024
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर से मुझे गहरा आघात पहुंचा है। उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली, अद्वितीय नेतृत्व और आर्थिक नीतियों ने भारत को नई दिशा दिखाई। उनका योगदान देश के विकास में अविस्मरणीय रहेगा।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को… pic.twitter.com/UjeG8F2xyC
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) December 26, 2024
Rajasthan Live News: टोंक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सांसद हरीशचंद्र मीना ने जताई संवेदना कहा- देश ने एक विद्वान,अर्थशास्त्री और संवेदनशील नेता को खो दिया है। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी दूरदर्शिता और नीतियों ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।उनके प्रधानमंत्री काल में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि जब डॉ.मनमोहन सिंह बोलते है तब पूरा विश्व उन्हें सुनता है। उनके सुरक्षा सचिव के रूप में मुझे उनकी सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। देश सदैव उनकी सेवाओं और योगदान को याद करेगा।ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को ये दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। डॉ साहब सरल, सौम्य एवं ईमानदार के धनी थे। भारत के आर्थिक विकास, अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता एवं दुनिया में भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में मनमोहन सिंह जी का बहुत बड़ा योगदान है। वित्त… pic.twitter.com/u8CIxmaIlk
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 26, 2024
I pay my deepest respects to Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh ji on his passing. A leader who dedicated his life to serving the nation, he will always be remembered for his wisdom and invaluable contributions to India’s economic growth.
It was an honor to have worked… pic.twitter.com/LkanaXiny0
— Sachin Pilot (@SachinPilot) December 26, 2024
Deeply saddened by the passing of former Prime Minister Dr. Manmohan Singh Ji. A leader of immense stature and a visionary economist, he will forever be remembered as the architect of India’s economic reforms.
A distinguished parliamentarian with profound insight into the… pic.twitter.com/mh0I827Uuv
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) December 26, 2024
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ है।
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति pic.twitter.com/iE3BDo3ayt
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) December 26, 2024
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News