Rajasthan Live News: राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव आज, सीएम भजनलाल शर्मा अजमेर दौरे पर – Zee News Hindi

Rajasthan Live News: राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव आज हाई कोर्ट के अंदर सतीश चंद्रा सभागार में होंगे! चुनाव संचालन समिति के 3 सदस्यों की अध्यक्षता में यह चुनाव आयोजित किए जाएंगे. 
 
Trending Photos
Rajasthan Live News: स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां ब्लैड कैंसर से पीड़ित एक बच्चे का पैर चूहे द्वारा कुतर दिया गया. घटना के अनुसार, बच्चे के पैर से खून बहने लगा, जिस पर बच्चा रोने लगा. परिजनों ने जब कंबल हटाया, तो चूहा वहां से भाग गया. इसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने पट्टी बांधकर खानापूर्ति की. यह घटना कैंसर इंस्टीट्यूट में दिन-ब-दिन बिगड़ती स्थिति को दर्शाती है. वार्डों में गंदगी के कारण बिल्ली-कुत्ते घूमते रहते हैं. पांच दिनों से सफाई व्यवस्था खराब है, जिसके बावजूद नई फर्म को ठेका देने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है.
Rajasthan Live News: जमवारामगढ़ (जयपुर ग्रामीण) बाघ ST-2305 का लगातार रायसर रेंज क्षेत्र में पड़ाव, सरिस्का से टैरेटरी की तलाश में निकला था ST-2305,  अब एक पखवाड़े से रायसर में डाल रखा है डेरा,  28 नवम्बर को जयपुर जिले के रायसर रेंज में पहुंचा था ST 2305 बाघ,  अब लगातार अलवर के प्रतापगढ़ व जयपुर ग्रामीण के रायसर रेंज में है डेरा,  बाघ के मूवमेंट को लेकर सरिस्का व  जयपुर ग्रामीण वनकर्मियों की टीम लगातार कर रही मॉनिटरिंग
Rajasthan Live News: राजसमंद राजसमंद बार एसोसिएशन के चुनाव आज, सभी पदों पर होगा सीधा मुकाबला, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान, मतदान के पश्चात परिणाम किए जाएंगे घोषित. 
Rajasthan Live News: रायसिंहनगर (अनूपगढ़) नगर पालिका अध्यक्ष के मामले में करीब 2 महीने से कुर्सी खाली, भाजपा के निविरोध निर्वाचित अध्यक्ष भ्रष्टाचार के मामले में चल रहे हैं निलंबित, दूसरी और उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कोर्ट में लगाई याचिका, अध्यक्ष पद के कार्यभार को लेकर लगाई याचिका, 16 दिसंबर को होगी मामले में सुनवाई, राज्य सरकार स्तर पर नहीं हो रहा है कोई निर्णय, करीब दो साल पहले नगर पालिका अध्यक्ष मनीष मोहन कौशल को किया गया था निलंबित, 
Rajasthan Live News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 दिसंबर को जयपुर दौरे को लेकर बड़ी खबर
सभा के मंच पर आने से पहले पीएम मोदी सड़क पर रक्षा से संबंधित कुछ सौगातें देंगे 
101 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस, 25 पुलिस पेट्रोलिंग चाहन 
22 पुलिस इंटरसेप्टर, 750 मोटर साइकिलों की रवानगी करेंगे
इसी तरह महिला सुरक्षा  के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की शुरूआत करेंगे
साथ ही वन मित्रों को सुरक्षा किट का वितरण भी करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
राज्य सरकार के 1 साल पूरे होने पर 17 दिसंबर को दादिया में राज्य स्तरीय कार्यक्रम किया गया है आयोजित
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा EECP का शिलान्यास भी प्रस्तावित है

Rajasthan Live News: 
राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव आज सुबह 8 बजे से शुरू होंगे, जिसमें वोटिंग हाई कोर्ट के अंदर सतीश चंद्रा सभागार में होगी. चुनाव संचालन समिति के 3 सदस्यों – राजीव शर्मा, राजेश कर्नल और गजेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में यह चुनाव आयोजित किए जाएंगे. लगभग 150 लोगों को चुनाव की व्यवस्था सौंपी गई है. चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (2), जनरल सेक्रेटरी, जॉइंट सेक्रेटरी, सोशल सेक्रेटरी, लाइब्रेरी सेक्रेटरी, जॉइंट लाइब्रेरी सेक्रेटरी, ट्रेजरर और एग्जीक्यूटिव मेंबर पदों के लिए मतदान किया जाएगा.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News