Rajasthan News Live | राजस्थान में बारिश मचा रही है कहर, श्रीमाधोपुर में फल्लसा वाले बालाजी मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, दानपात्र और छत्र गायब – Zee News

Newsletter
Rajasthan News Live:राजस्थान में मूसलाधार बारिश ने मचाया हाहाकार! सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात, जयपुर के आमेर फोर्ट में 200 फुट ऊंची दीवार ढही. वहीं श्रीमाधोपुर में दिनदहाड़े मंदिर में चोरी, अज्ञात चोरों ने उड़ाए लाखों रुपये. प्रशासन अलर्ट मोड पर, राहत और बचाव कार्य जारी.
Trending Photos
Rajasthan News Live, 24 August: राजस्थान में लगातार मूसलाधार बारिश ने लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है. सवाई माधोपुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. वहीं राजधानी जयपुर में स्थित आमेर फोर्ट की करीब 200 फुट ऊँची देकर भी ढह गई. इसके अलावा श्रीमाधोपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां फल्लसा वाले बालाजी मंदिर में दिनदहाड़े चोरी हो गई. यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के पैतृक गांव भारणी में स्थित इस मंदिर में अज्ञात चोरों ने दानपात्र में रखी नकदी और छत्र सहित अन्य सामान चुरा लिया. यह घटना दिन के समय हुई, जिसने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है. बारिश के कारण उत्पन्न अराजकता के बीच इस चोरी ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और प्रशासन सक्रिय रूप से मामले की जांच में जुटा है.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज, 24 अगस्त 2025 को मानसून के प्रचंड रूप के कारण भारी तबाही की आशंका है. भीषण बारिश के चलते जयपुर के ऐतिहासिक आमेर फोर्ट की 200 फुट ऊँची दीवार ढह गई है, जिससे क्षेत्र में नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसमें कुछ जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट शामिल हैं, जो अत्यधिक वर्षा और संभावित खतरे की ओर इशारा करते हैं. स्थिति को देखते हुए प्रशासन और बचाव टीमें सतर्क हैं.
 
 
पढ़ें आज का वेदर अपडेट
Kota News: राजस्थान में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कोटा जिले के सांगोद तहसील के मोईकलां कस्बे में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. भारी बारिश के कारण कस्बे में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए 3 से 4 फीट गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. 
 
पढ़ें पूरी खबर
Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर के सूरवाल में बाढ़ राहत कार्य के दौरान बड़ा हादसा! एनडीआरएफ की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, जवान नाव के नीचे दबा. साथी जवानों ने तुरंत बचाव कर जान बचाई. राहत कार्य जारी. 
 
Rajasthan Politics: डीग के कामां से BJP विधायक नौक्षम चौधरी का सनसनीखेज बयान! अपनी ही सरकार के मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- BJP के खिलाफ काम कर रहे थे। बयान वायरल, सियासी हलकों में हड़कंप! 
 
पढ़ें पूरी खबर

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News