Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान – ABP News

जदयू नेता राजीव रंजन ने सिंधु जल संधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा, अमेरिका-ईरान तनाव और पश्चिम बंगाल की राजनीति समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहले हतप्रभ था, लेकिन अब उसकी स्थिति और भी गंभीर हो गई है. पहलगाम नरसंहार के बाद भारत की ओर से लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का असर पाकिस्तान पर साफ दिखाई दे रहा है. कृषि, सिंचाई और पेयजल जैसी उसकी जरूरतें प्रभावित होंगी, इसलिए वह अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के सामने गुहार लगा रहा है.

यह भी पढ़ें : ‘टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था’, PM मोदी का कड़ा संदेश
सिंधु जल संधि
राजीव रंजन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान पूरी तरह उचित है. समझौते पर रोक लगने के बाद कश्मीर के किसानों को नई संभावनाओं की उम्मीद है. उनके मुताबिक, यह एक सकारात्मक और व्यावहारिक राजनीतिक रुख है.
ईरान-अमेरिका तनाव
अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा बढ़ते तनाव पर उन्होंने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के हमलों से हालात फिर बिगड़ रहे हैं और इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिखने लगा है. दुनिया पहले ही कई आर्थिक चुनौतियों का सामना कर चुकी है, इसलिए दोनों देशों को संयम बरतते हुए समझौते की शर्तों का सम्मान करना चाहिए.
ऑस्ट्रेलिया दौरे से उम्मीदें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर राजीव रंजन ने कहा कि दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और यूरेनियम संवर्धन जैसे क्षेत्रों में सहयोग की बड़ी संभावनाएं हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दौरे के दौरान ऐसे महत्वपूर्ण समझौते हो सकते हैं, जिनसे भारतीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा.
ममता पर निशाना
ममता बनर्जी के कार्यक्रम में अंडे फेंके जाने की घटना पर उन्होंने कहा कि राज्य की जनता में सरकार के प्रति नाराजगी है. उनके अनुसार, ममता सरकार के कार्यकाल में विपक्षी कार्यकर्ताओं के साथ उत्पीड़न, हिंसा और आगजनी जैसी घटनाएं हुईं. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता स्वीकार नहीं की जानी चाहिए.
टीएमसी पर हमला
टीएमसी कार्यकर्ता को ममता बनर्जी द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अब भी अपने रवैये में बदलाव लाने को तैयार नहीं हैं. उनका कहना था कि जो राजनीतिक दलों को अपनी जागीर समझते हैं, उन्हें जनता समय आने पर जवाब देती है. यदि टीएमसी नेतृत्व ऐसा ही व्यवहार जारी रखता है तो पार्टी की मुश्किलें और बढ़ेंगी.
बंगाल एनकाउंटर पर बयान
पश्चिम बंगाल में हालिया एनकाउंटर पर राजीव रंजन ने कहा कि आरजी कर और संदेशखाली जैसी घटनाओं के बाद महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बहाल करना जरूरी था. यदि राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और उनके हौसले पस्त कर रही है, तो इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें : भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News