Rajnath Singh on Rahul Gandhi : राजनाथ सिंह की दो टूक! राहुल-प्रियंका को कड़ा अल्टीमेटम! – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 17-10-26 10:18
चुनाव आयोग और SIR को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच बीजेपी ने देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव सुधार के नाम पर देश में सत्ता बदलने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की तरह सत्ता परिवर्तन की बातें करना गंभीर मामला है और ऐसे आंदोलनों का मकसद युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाना नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करना है.
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी युवाओं की ऊर्जा को देश के विकास में लगाने के बजाय राजनीतिक टकराव की ओर ले जा रहे हैं. उनके मुताबिक, विपक्ष की लड़ाई केवल चुनाव सुधार या SIR तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की जा रही है.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News