—विज्ञापन—
Rajasthan Board Class 5th Result 2025 LIVE Update: राजस्थान बोर्ड (RBSE) कक्षा 5वीं का परिणाम 2025 आज दोपहर 12:30 बजे शाला दर्पण पोर्टल पर जारी किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इस रिजल्ट को औपचारिक रूप से घोषित करेंगे। छात्र अपना परिणाम देखने के लिए शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करना होगा।
राजस्थान बोर्ड केवल कक्षा 5वीं की परीक्षा आयोजित करता है, जबकि रिजल्ट तैयार करना और जारी करना राजस्थान शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी होती है। पूरी प्रक्रिया शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाती है। इसके अलावा, कक्षा 5वीं के परिणामों में मेरिट लिस्ट या टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाती है।
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं की परीक्षाएं इस वर्ष 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। अब छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार आज, 30 मई को समाप्त होने जा रहा है, जब परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी अपने रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए लगातार News24 के साथ जुड़े रहें।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं के छात्रों को इस साल भी ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर परिणाम मिलेगा।
– जिन छात्रों के अंक 81% से 100% के बीच होंगे, उन्हें A ग्रेड दिया जाएगा।
– 61% से 80% अंक पाने वाले छात्रों को B ग्रेड मिलेगा।
– 41% से 60% तक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को C ग्रेड प्राप्त होगा।
– 33% से 40% अंक वालों को D ग्रेड दिया जाएगा।
– जबकि 32% या उससे कम अंक पाने वाले छात्रों को E ग्रेड दिया जाएगा और उन्हें सुधार परीक्षा (Re-exam) देनी होगी।
छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट आज, 30 मई को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी अपने परिणाम देखने के लिए rajshaladarpan.nic.in पोर्टल पर जाकर कक्षा, जिला और रोल नंबर की जानकारी भर सकते हैं। इस वर्ष भी परिणाम ग्रेड सिस्टम के आधार पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
1. सबसे पहले राजस्थान शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे “5वीं कक्षा का परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3. अब नई स्क्रीन खुलने पर कक्षा, जिला और विद्यालय की जानकारी चुनें।
4. इसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल दर्ज करें।
5. फिर ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। चाहें तो इसे डाउनलोड करें या प्रिंट आउट निकाल लें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in