Raksha Bandhan Gift : रक्षाबंधन पर दें ये शानदार गिफ्ट, घर बैठे मिलेगी डिलिवरी – AajTak

Feedback
Raksha Bandhan Gift : रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरे भारत में मनाया जा रहा है. दफ्तर और बिजी लाइफ की वजह से अगर आप अभी तक अपनी बहन या भाई के लिए कोई गिफ्ट नहीं खरीद पाएं तो आज कुछ खास ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं. 
दरअसल, स्थानीय मार्केट से लेकर ऑनलाइन मार्केट तक में ऐसे बहुत से सामान हैं, जो सभी के काम आते हैं. कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स और होम अप्लायंस कैटेगरी के कुछ आइटम को बतौर गिफ्ट में दिया जा सकता है. आइये एक-एक करके उनके बारे में जानते हैं. 
ब्लेंडर या मिक्सर 
आज के समय में शेक,स्मूदी के अलावा चटनी आदि बनाने के लिए ब्लेंडर या मिक्सर ग्राइंडर का इस्तेमाल होता है. रक्षाबंधन के मौके पर भाई या बहन को ब्लेंडर बतौर गिफ्ट में दे सकते हैं. मार्केट में फिलिप्स, लाइफलॉन्ग और Tefal जैसे ढेरों ब्रांड हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं. 
रोबोट वैक्यूम क्लीनर 
रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई या बहन को बतौर गिफ्ट एक रोबोट वैक्यूम दे सकते हैं. वैसे तो मार्केट में ढेर सारे रोबोट वैक्यूम के वेरिएंट है. रोबो वैक्यूम की खास बात ये कि ये पूरे घर की सफाई कर सकते हैं और अब कुछ प्रोडक्ट में ऑटो क्लीनिंग का भी फीचर मिलता है. मार्केट में हायर, डायसन और Draeme जैसे कई ब्रांड हैं, जो इस सेगमेंट में रोबोट सेल करते हैं. 
किचन चिम्नी 
रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई या बहन को उनकी जरूरत के लिए चिम्नी ऑफर कर सकते हैं. मार्केट में ढेरों ब्रांड चिम्नी सेल कर रहे हैं. मार्केट में किसी भी चिम्नी खरीदने से पहले उसका साइज, मोटर, सक्शन पावर और कंट्रोल्स आदि पर ध्यान देना चाहिए. 
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Best Gift : रक्षाबंधन स्पेशल गिफ्ट, बड़े काम के हैं ये गैजेट, 500 से भी कम है कीमत
एयर फ्रायर 
रक्षाबंधन के मौके पर भाई या बहन को एयर फ्रायर को भी बौर गिफ्ट दिया जा सकता है. मार्केट में एयर फ्रायर के ढेर सारे ऑप्शन है और इसकी शुरुआती कीमत 3 हजार रुपये से है. एयर फ्रायर की खूबी यह है कि कम तेल का इस्तेमाल करके बहुत से आइटम तैयार किए जा सकते हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News