Ramgarh News: हिंदी पखवारे पर झारखंड साहित्य संगम ने की विचार गोष्ठी – Hindustan

Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड साहित्य संगम की रामगढ़ जिला इकाई की ओर से हिंदी दिवस पखवारे के अवसर पर रविवार को रोटरी क्लब रामगढ़ में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि सरोज झा झारखंडी ने की, जबकि संचालन आबिद अली आबिद ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए रामगढ़ कॉलेज के उर्दू विभागाध्यक्ष एवं उर्दू साहित्यकार डॉ शाहनवाज खान ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय समाज की विविधता, संस्कृति, संवेदना और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली सशक्त भाषा है। उन्होंने कहा कि साहित्य ऐसा होना चाहिए, जिसका आमजन के मन-मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। कहानियां, कविताएं और शायरी केवल इतिहास बताने, वर्तमान की तस्वीर पेश करने या मनोरंजन तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनमें शिक्षा, सीख और समाज सुधार का संदेश भी होना चाहिए। वहीं सरोज झा झारखंडी ने कहा कि समाजहित के नाम पर प्रकाशित होने वाली कुछ रचनाएं समाज को जोड़ने के बजाय तोड़ने का काम कर रही हैं। ऐसे समय में साहित्यकारों और समाज के शुभचिंतकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
साहित्य के माध्यम से समाज को सही दिशा देने का प्रयास किया जाना चाहिए। हिंदी व्यंग्य कवि उदय नाथ मिश्रा ने कहा कि अच्छा हिंदी लेख ज्ञान और जागरूकता का प्रसार करने के साथ पाठकों में चिंतन की क्षमता विकसित करता है। इस अवसर पर खोरठा भाषा के विद्वान एवं लेखक गजाधर महतो प्रभाकर की तीन पुस्तिकाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें खोरठा लघुकथा संग्रह ‘मरीचिका’, खोरठा कविता संग्रह ‘गांधी मानस’ और ‘कोढ़ी आर फूल’ शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में झारखंड साहित्य संगम की रामगढ़ जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। सरोज झा झारखंडी और गजाधर महतो प्रभाकर को संरक्षक, डॉ. शाहनवाज खान को अध्यक्ष, प्रो. उत्तम कुमार को सचिव व उदय नाथ मिश्रा और आबिद अली को उपाध्यक्ष चुना गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News