Ramgarh News: हिंदी हमारी संवेदना, हमारी संस्कृति, हमारी पहचान – Hindustan

Ramgarh News: रजरप्पा। निज प्रतिनिधि चितरपुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका प्रिया व विशिष्ट अतिथि चितरपुर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संज्ञा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, नाटक, कविता-पाठ, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा और साहित्य के महत्व को बताया। मुख्य अतिथि डॉ अनामिका प्रिया ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी भाषा है। हमें हिंदी को केवल एक विषय के रूप में नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन और व्यवहार का हिस्सा बनाना चाहिए।
स्वागत भाषण में प्राचार्या डॉ संज्ञा ने हिंदी के प्रति सम्मान और रुचि विकसित करने तथा इसके प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. उत्तम कुमार व जानवी दुबे ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ ताराशंकर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में प्रो ज्योति कुमारी, प्रो जूही उपाध्याय, प्रो अंजनी करमाली, प्रो निरंजन महतो, प्रो मनोज कुमार झा, प्रो अंजू कुमारी, प्रो निकहत प्रवीण, प्रो रेवालाल पटेल, प्रो शबाना अंजुम, डॉ हीना कौसर, प्रो दीपक कुमार, प्रो मीना मुंडा, प्रो नगमा नौशाबा, प्रो इब्राहिम अहमद, प्रो उत्तम कुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं शिक्षकेतर कर्मचारियों में जफरुल हसन खान, आसिया आफरीन, कुसुम कुमारी, सोनू कुमार, राजेश तिवारी, पिंटू प्रजापति आमिर अली उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News