Ramtek: रामटेक के नवरगांव में बनेगी ‘फिल्म सिटी’, राज्य सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी – Ucn News

admin
News Admin
नागपुर: भगवान राम के गढ़ मंदिर के लिए मशहूर रामटेक अब ‘फिल्म सिटी’ के लिए भी जाना जाएगा। फिल्म सिटी बनाने के लिए रामटेक के नवरगांव को चुना गया है। राज्य सरकार ने फिल्म सिटी बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जानकारी है कि जल्द ही फिल्म सिटी बनाने का यह काम शुरू हो जायेगा।
रामटेक के अति सुंदर और प्राकृतिक लोकेशन को देखते हुए नवरगांव में दिलम सिटी बनाने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी विपिन इटनकर ने भी रामटेक में फिल्म सिटी बनाए जाने की पुष्टि की है। इससे पहले भी रामटेक में फिल्म सिटी बनाने को लेकर पहल हो चुकी है। साल 2018 में फिल्म सिटी बनाने का निर्णय लिया गया था। जगह की तलाश शुरू की गई। 
शासन की ओर से फिल्म सिटी के निदेशक मंडल को मौदा, कलमेश्वर और रामटेक तहसील में जगहें देखी गईं। इन तीनों जगहों के बारे में विस्तृत जानकारी निदेशक मंडल को दी गई। उसके बाद रामटेक के दो गांवों शिरपुर और नवरगांव को चुना गया। अंत में नवरगांव को फिल्म सिटी बनाने के लिए फाइनल किया गया। 
फिल्म सिटी सरकार की प्राथमिकता सूची में है। जानकारी है कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इसकी घोषणा चुनाव के पहले की थी। चुनाव होने के बाद इस संबंध में निर्णय भी ले लिया गया है। राज्य सरकार ने 100 एकड़ में फिल्म सिटी बनाने का फैसला किया है। ऐसी भी जानकारी है कि नवरगांव में जमीन उपलब्ध होने पर इस फिल्म सिटी दायरा 128 एकड़ तक बढ़ाया जा सकता है। 
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News