Ranchi News: कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन – Hindustan

Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। करमचंद भगत कॉलेज बेड़ो के सभागार में बुधवार को सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नए छात्र-छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. प्रसेनजीत मुखर्जी ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, आप कॉलेज के साथ दो कदम चलें, हम आपके साथ चार कदम चलेंगे। उन्होंने छात्रों को भविष्य की बेहतर तैयारी करने और जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। साथ ही नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रसेनजीत मुखर्जी ने की। संचालन डॉ. नेहा टोप्पो और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रितेश सिंह ने किया।

मौके पर ब्रह्मानंद साहू, अभिनीत तिर्की, अरविंद राणा बिलुंग, डॉ. मीना पूर्ति, धीरज उरांव, प्रवीण दास, डॉ. साधना कुमारी, डॉ. सर्वाणी चक्रवर्ती, डॉ. स्मिता गुप्ता, उम्मे कुलसुम, डॉ. सुजाता बाला, डॉ. प्रमिला उरांव, डॉ. अल्पना मेहता, निरु कुमारी, सुनीता उरांव, डॉ. जेडी राम, डॉ. बदीउज्जमां, साईनाथ और अजय कुमार समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News