Ranchi News: खूंटी प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र खूंटी के तत्वावधान में शुक्रवार को बिरसा कॉलेज मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ ज्योति कुमारी, बिरसा कॉलेज की प्राचार्या डॉ पुष्पा सुरीन, खेल पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार राम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे बढ़ने की अपील की। प्राचार्या पुष्पा सुरीन ने अनुशासित जीवन के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।
वहीं बीडीओ ज्योति कुमारी ने खेल के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर तथा कबड्डी प्रतियोगिता की सीटी बजाकर खेल का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक तथा 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाएं हुईं।समापन पर प्रखंड प्रमुख छोटराय मुंडा और जिला परिषद सदस्य सुशील कुमार संग समेत अन्य अतिथियों ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय घाघरा और राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय अनिगड़ा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। आयोजन में शारीरिक शिक्षक रियाज आलम समेत अन्य शिक्षकों का योगदान रहा। मंच संचालन अजीत मिश्रा और रियाज आलम ने किया। इस अवसर पर बडी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play