Ranchi News: डेवफेस्ट में एआई, क्लाउड और नई तकनीकों पर हुई चर्चा – Hindustan

Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। गूगल डेवलपर ग्रुप्स (जीडीजी) रांची की ओर से शनिवार को रांची के एक होटल में डेवफेस्ट रांची-2026 का आयोजन किया गया। हैलोवीन आधारित- टेक या ट्रीट, थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए डेवलपर्स, विद्यार्थी, क्रिएटर्स और टेक पेशेवरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में तकनीक की अलग-अलग विधाओं पर चर्चा और व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए पांच ट्रैक बनाए गए थे। इनमें कीनोट और टेक्निकल टॉक्स, बिगिनर ट्रैक, फ्लैगशिप डेवलपर ट्रैक, फ्रीस्टाइल ट्रैक और क्रिएटर्स ट्रैक शामिल थे। बिगिनर ट्रैक में गूगल एआई स्टूडियो, जेमिनी सीएलआई और गिट कमिट की जानकारी दी गई। वहीं, फ्लैगशिप ट्रैक में क्लाउड, जनरेटिव एआई और एडवांस्ड हैंड्स-ऑन लैब आयोजित की गईं। क्रिएटर्स ट्रैक में गूगल फॉर क्रिएटर्स पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में आईबीएम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर और चार बार की टेडएक्स वक्ता सौम्या सिंह ने एआई एजेंट के इस्तेमाल और उससे जुड़ी चुनौतियों पर कीनोट दिया। नव्या एआई के निर्माता आशीष कुमार वर्मा ने भी एआई पर अपने विचार साझा किए। इसके अलावा इंटुइट के हमदान अली कतील ने फ्लटर में नेटिव मेमोरी बग, ईपीएएम सिस्टम्स के जितेंद्र गुप्ता ने एआई एजेंट की विश्वसनीयता और स्कैपिया के आदित्य ठाकुर ने ऑन-डिवाइस एआई पर सत्र लिया। फ्लटरफ्लो के भाविक मकवाना और सर्विसनाउ के प्रिंस कुमार ने भी तकनीकी सत्रों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में नेटवर्किंग वॉल के माध्यम से प्रतिभागियों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिला। विभिन्न ट्रैक में हैंड्स-ऑन गतिविधियों के निर्धारित लक्ष्य पूरे करने वाले प्रतिभागियों को विशेष उपहार और गूगल क्लाउड क्रेडिट दिए गए। आयोजन में सरला बिरला विवि, हल्दिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज, ट्रिपल आईटी रांची और अर्का जैन विवि का सहयोग रहा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News