Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा चर्च रोड में स्थित नमिता टाइम्स नामक दुकान के सामने खड़ी कार को शनिवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के साथ दुकान का शटर और शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी डैमेज हो गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे तपकरा की ओर जा रहा कोई अज्ञात वाहन तेज रफ्तार में था। वाहन ने पहले दुकान के सामने खड़ी कार को टक्कर मारी। टक्कर लगने से कार आगे बढ़ी और दुकान के शटर से जा टकराई। इससे शटर टूट गया और शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी टूट-फूट गए। घटना के समय दुकान बंद थी, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।
रविवार सुबह जब दुकान के संचालक पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। उन्होंने देखा कि कार क्षतिग्रस्त है और दुकान का शटर भी टूटा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह हादसा दिन में होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। उस समय सड़क पर भीड़भाड़ रहती है और पैदल यात्रियों की आवाजाही भी अधिक होती है। समाचार लिखे जाने तक दुकान संचालक ने पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play