Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश राजीव गांधी विचार समिति के तत्वावधान में शनिवार को पुराना विधानसभा सभागार में राजीव गांधी व 21वीं सदी विषय पर सेमिनार और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश राजीव गांधी विचार समिति के अध्यक्ष हृदयानंद मिश्र ने की। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक रामचंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राजीव रंजन प्रसाद, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो, बंधु तिर्की उपस्थित थे। केशव महतो कमलेश ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का जो सपना देखा था, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
उन्होंने कंप्यूटर, दूरसंचार, विज्ञान, तकनीक और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की जो दूरदृष्टि दिखाई, उसने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। आज देश जिस तकनीकी परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है, उसमें राजीव गांधी की सोच की स्पष्ट छाप दिखाई देती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राजीव गांधी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के दूरद्रष्टा नेता थे। उन्होंने राजनीति को नई पीढ़ी से जोड़ा और भारत को तकनीकी क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाया। राजीव गांधी की सोच लोकतंत्र, विज्ञान, तकनीक और युवा शक्ति को केंद्र में रखकर एक सशक्त भारत के निर्माण की थी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play