Ranchi News: शहर में मच्छरों का डेरा ,निगम की तैयारी सीमित – Hindustan

Ranchi News: दिवस विशेष – विश्व मच्छर दिवस रांची,संवाददाता।

बारिश के साथ राजधानी रांची में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। कहीं कूड़े के ढेर तो कहीं जलजमाव और खुली नालियों में मच्छर पनप रहे हैं। शहर के कई इलाकों में सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। दूसरी ओर, मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। झारखंड में इस साल जनवरी से जून तक 16,728 मलेरिया के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, जून में ही राज्य में 77 डेंगू मरीज मिले, जिनमें अकेले रांची के 27 मामले थे。

रanchi नगर निगम के पास मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए कुल 12 फॉगिंग मशीनें हैं। सभी वार्डों में चार-चार हैंड स्प्रे उपलब्ध कराये गये हैं। निगम की ओर से फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान चलाने की जानकारी दी जाती रही है। लेकिन धरातल पर शहर के विभिन्न गली-मुहल्ले में रहने वाले लोगों का कहना है की मानसून के पहले एक से दो बार हुई है। न ब्लीचिंग पाउडर और न फॉगिंग मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए निगम की ओर से अब तक किसी प्रकार की कोई करवाई नहीं हुई है। बरसात के दिनों में विभिन्न जगहों पर जंगल-झाड़ बने की वजह से भी दिनों-दिन इलाके में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं।

नगर-निगम की ओर से शहर के विभिन्न गली-मुहल्लों से नियमित कचरा का उठाव तक नहीं किया जा रहा है। जिनमें हैदर अली, वर्धमान कंपाउंड, लालपुर पीस रोड, कर्बला और आजाद बस्ती जैसे इलाकों में जगह-जगह पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिसवजह से दिनों-दिन इलाके में मच्छर तेजी के साथ पनपने की वजह बन रहें है। वहीं,इन कचरों में बारिश का पानी जमा होने से मच्छर तेजी के साथ पनप रहे हैं। विशेषज्ञों ने बताया की डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ पानी में भी पनप सकते है, इसलिए केवल गंदगी ही नहीं, बल्कि घरों और आसपास जमें हुए पानी के साथ बारिश का पानी भी खतरा है।

बारियातू हाउसिंग कॉलोनी, पंचशील नगर, काली टावर , शांति नगर , पंडरा, अल्बर्ट कंपाउड और सेवा सदन जैसे इलाके के आसपास जलजमाव की समस्या सामने आ रही है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है की लगातार बारिश के बाद लंबे समय तक इलाके में पानी जमा रहने से मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है की मच्छर नियंत्रण के लिए केवल फॉगिंग ही नहीं, बल्कि पानी जमे हुए पानी की भी निकासी जल्द से जल्द की जाए।

कोकर, लालपुर , पीस रोड ,मोरहाबादी , कर्बला और सेवा सदन इलाके में कई जगह नालियों के ऊपर स्लैब तक नहीं है। नालियों का खुला होना मच्छरों के पनप के लिए सबसे अनूकुल और सुरक्षित स्थान माना जाता है। इन खुली नालियों में पानी और कचरा जमा होने से दिनों-दिन मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, बारिश के मौसम में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है। निगम जल्द से जल्द सभी नालियों को स्लैब से ढके और नियमित रूप से जमें हुए कचरों की सफाई कराएं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी से जून 2026 के बीच झारखंड में 16,728 मलेरिया मामले दर्ज हुए। इनमें करीब 76 प्रतिशत मामले पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम से सामने आए हैं। पूर्वी सिंहभूम में 6,527 और पश्चिमी सिंहभूम में 6,172 मरीज मिले। डेंगू के मामले भी चिंता बढ़ा रहे हैं। जून में राज्य में 77 डेंगू मरीज मिले, जिनमें रांची जिला से 27 मामले सामने आए है।

फॉगिंग से ज्यादा जरूरी है स्रोत पर रोक

रांची नगर निगम ने इस वर्ष मच्छर नियंत्रण के लिए फॉगिंग और एंटी-लार्वा गतिविधियां बढ़ाने की बात कही है। निगम ने फॉगिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 18005701235 और स्मार्ट रांची के माध्यम से शिकायत की सुविधा भी उपलब्ध करायी है। हाल में निगम ने मच्छरों में मौजूदा कीटनाशक के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने के कारण फॉगिंग में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक को बदलने का फैसला भी किया है। साथ ही सभी वार्डों में चार-चार हैंड स्प्रे भी उपलब्ध कराएं गए है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News