—विज्ञापन—
Rashifal 13 February 2026: आज 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन विजया एकादशी का व्रत है. एकादशी के दिन ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशि जातकों के लिए दिन कैसा रहने वाला है? आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 13 फरवरी 2026 का राशिफल.
मेष राशि (Aries) – आपको किसी कारण गुस्सा आ सकता है जिसकी वजह से परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं. आप क्रोध पर काबू करें. आपको आर्थिक लाभ हो सकता है. जीवनसाथी का प्यार मिल सकता है.
वृषभ राशि (Taurus) – वृषभ राशि वालों को काम के बोझ के चक्कर में तनाव हो सकता है. किसी से प्यार मिल सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini) – आर्थिक तंगी से गुजर रहे लोगों को धन प्राप्त हो सकता है. जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा. पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं.
कर्क राशि (Cancer) – आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा लेकिन आप व्यर्थ का खर्च करने से बचें. रिश्ते में सुधार होगा. जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.
सिंह राशि (Leo) – सिंह राशि वालों के लिए घर से जुड़ा निवेश करना अच्छा होगा. निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा. व्यापारियों को तगड़ा लाभ हो सकता है.
कन्या राशि (Virgo) – किसी को भी उधार देने से बचें वरना आपको पैसा वापस मिलने में परेशानी हो सकती है. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा होगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.
तुला राशि (Libra) – आपकी सेहत अच्छी रहेगी. आप दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है. निवेश से पहले सोच-विचार लें.
वृश्चिक राशि (Scorpio) – वृश्चिक राशि वालों के लिए निवेश करना अच्छा होगा. आपको किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.
धनु राशि (Sagittarius) – धनु राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा. हालांकि, आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.
मकर राशि (Capricorn) – आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है या खो सकती है. आप अपने सामान का ध्यान रखें. आपको सहकर्मियों से परेशानी हो सकती है. जीवनसाथी के साथ शाम बिताएं.
कुंभ राशि (Aquarius) – कुंभ राशि वाले लोग जीवनसाथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा कर सकते हैं. आप आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें इससे लाभ मिलेगा.
मीन राशि (Pisces) – मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के कारण तनाव मिल सकता है. आप घर से बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें. जीवनसाथी से तकरार हो सकती है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in