Rashifal 18 March 2026: आज अमावस्या के दिन किस राशि पर होगा कैसा असर? पढ़ें 18 मार्च 2026 का दैनिक राशिफल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Rashifal 18 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 मार्च 2026, दिन बुधवार को चैत्र माह की अमावस्या तिथि है. अमावस्या के दिन पूर्व भाद्रद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. शुभ और शुक्ल योग का निर्माण होगा. आज 18 मार्च को दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?
आप आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे. पैसों को लेकर झगड़ा हो सकता है लेकिन आप शांत स्वभाव के साथ इस मामले को संभाल लें. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. पार्टनर से विवाद हो सकता है.
अपनी सेहत का ध्यान रखें. फिजूलखर्ची से बचें. वरना आपको भविष्य में परेशान होना पड़ सकता है. आपके घर कोई करीबी आ सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.
मिथुन राशि के लोग दान-पुण्य का काम कर सकते हैं. व्यापारियों को मुनाफा होगा इससे आपके चेहरे पर मुस्कान आएगी. प्रेम संबंध के लिहाज से दिन खूबसूरत रहेगा.
घर-परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन होने से खर्च बढ़ सकता है. सहकर्मियों के कारण आपको परेशानी हो सकती है. आपका दिन प्यार से भरा रहेगा जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.
नौकरी की तलाश में लगे लोगों को नया रोजगार मिल सकता है. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. कामकाज के कारण आपके ऊपर बोझ बढ़ सकता है. जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा.
आपको किसी पुरानी संपत्ति के बिकने से धनलाभ हो सकता है. रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ संबंध ताजा होंगे. जरूरतमंद लोगों की मदद करें. शादीशुदा लोगों को परेशानी हो सकती है.
तुला राशि वालों को रिअल एस्टेट में निवेश करने से लाभ मिल सकता है. आपको दोस्तों की सलाह मिल सकती है. आप किसी काम को कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी.
वृश्चिक राशि के लोग सूझ-बूझ के साथ काम करें. आपकी कमाई बढ़ सकती है धनलाभ होने से आपका मूड अच्छा रहेगा. हालांकि, आपकी जीवनसाथी से अनबन हो सकती है.
धनु राशि के लोगों को धनलाभ मिल सकता है. जीवनसाथी की सेहत खराब होने के कारण आप परेशान हो सकते हैं. आप करीबियों के साथ समय बिताएं.
आप जल्दी से धन कमाना चाहते हैं इसके लिए मेहनत करें. किसी कारण पार्टनर से तनाव है तो उसे माफ कर दें. आप वैवाहिक जीवन में खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं.
कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक तौर पर लाभ मिल सकता है. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. जीवन में खुशहाली का आगमन होगा. जीवनसाथी से प्यार मिलेगा.
मीन राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आप करियर में तरक्की कर सकते हैं. कोई मेहमान घर आ सकता है. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News