Written By Vandana Bharti
अब खाता होना जरूरी नहीं है. अकाउंट के बिना भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं. (फोटो – एआई)
अगर आपके पास बैंक खाता नहीं है, तो भी अब आपको पैसा मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी. भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने पैसे भेजने और पाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. नए नियम 11 नवंबर 2026 से लागू हो गए हैं. इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिनके पास बैंक खाता नहीं है या जिनके पास आधार, पैन जैसे पूरे कागज नहीं हैं. जैसे मजदूर, दिहाड़ी पर काम करने वाले लोग और दूसरे शहरों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर. अब वो लोग भी आसानी से अपने घर पैसा भेज सकेंगे और घर वाले आसानी से पैसा पा सकेंगे.अब बैंक में खाता होना जरूरी नहीं. पहले पैसा भेजने के लिए बैंक खाता होना बहुत जरूरी था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. RBI ने Domestic Money Transfer यानी DMT के नियम बदल दिए हैं. अब बिना खाते वाला व्यक्ति भी पैसे के लेन-देन का हिस्सा बन सकता है. इसके लिए RBI ने 2 नई सुविधाएं शुरू की हैं. पहली है Cash Pay-in और दूसरी है Cash Pay-out.
मान लीजिए आपको किसी को पैसा भेजना है, लेकिन आपका उस बैंक में खाता नहीं है. अब भी आप पैसा भेज सकते हैं.आपको बस किसी भी बैंक की ब्रांच में जाना है. वहां कैश जमा करना है. बैंक आपके कैश को NEFT के जरिए सामने वाले के बैंक खाते में भेज देगा. इसमें एक बार में 50,000 रुपये तक भेज सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपका उस बैंक का ग्राहक होना जरूरी नहीं है. आप किसी भी बैंक में जाकर पैसा भेज सकते हैं.
Cash Pay-out: बिना खाते के कैश में पैसा पाइए
ये सुविधा उन लोगों के लिए है, जिनके पास बैंक खाता ही नहीं है. मान लीजिए आपके बेटे ने शहर से पैसा भेजा है, लेकिन गांव में आपके पास बैंक खाता नहीं है. अब भी आपको पैसा मिल जाएगा. बैंक आपके बेटे के खाते से पैसा निकालकर आपको कैश में दे देगा. आप ये कैश ATM से या अपने इलाके के Business Correspondent यानी BC से ले सकते हैं. बिजनेस करोसपोंडेंट वो व्यक्ति होता है जो गांव या मोहल्ले में बैंक की तरफ से पैसा देने का काम करता है.
कितना पैसा मिलेगा, लिमिट क्या है
RBI ने सुरक्षा के लिए कुछ लिमिट भी तय की है, ताकि गलत काम न हो.एक बार में ज्यादा से ज्यादा 10,000 रुपये तक कैश में मिलेंगे. एक महीने में कुल मिलाकर 25,000 रुपये तक ही कैश में ले सकेंगे. पैसा भेजने वाला एक बार में 50,000 रुपये तक कैश जमा करके भेज सकता है. ये लिमिट इसलिए रखी गई है, ताकि पैसा सही हाथों में जाए और किसी तरह की धोखाधड़ी न हो.
किसको होगा सबसे ज्यादा फायदा
प्रवासी मजदूरों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो दूसरे शहर में काम करते हैं और घर पैसा भेजते हैं. दिहाड़ी मजदूरों को भी इसका फायदा होगा, जिनका बैंक खाता नहीं है या जो बैंक नहीं जा पाते हैं. दूसरी गांव में रहने वाले लोगों को. जिनके पास बैंक दूर है, लेकिन बिजनेस करोसपोंडेंट पास में है. बुजुर्गों और महिलाओं को भी इसका फायदा मिलेगा, जिनके पास पूरे कागज नहीं हैं.
पैसा लेने के लिए क्या करना होगा
अगर आपको बिना खाते के पैसा लेना है, तो आपको ये करना होगा. भेजने वाले से ट्रांजैक्शन की जानकारी ले लें. नजदीकी ATM या बिजनेस करोसपोंडेंट के पास जाएं. अपनी पहचान बताएं और बताए गए तरीके से वेरिफिकेशन कराएं.10,000 रुपये तक का कैश ले लें.ध्यान रहे, बैंक आपसे इसके लिए कोई गलत चार्ज नहीं लेगा. अगर कोई ज्यादा पैसा मांगे, तो बैंक में शिकायत करें.
RBI का ये नया नियम छोटे और गरीब लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत है. अब बैंक खाता न होने की वजह से किसी का पैसा नहीं रुकेगा. पैसा सही समय पर, सुरक्षित तरीके से, सही हाथों में पहुंचेगा.
(Disclaimer: ये खबर RBI के नए DMT नियमों पर आधारित है. लिमिट और चार्ज बैंक के हिसाब से थोड़े अलग हो सकते हैं. पैसा भेजने या लेने से पहले अपने बैंक से जरूर पूछ लें.)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301