Realme का 8,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 14GB तक RAM और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी – Jagran

Realme आज भारत में अपनी P4 सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर रहा है। इसमें 8,000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 …और पढ़ें
Realme का 8,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 14GB तक RAM और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी 

आज दोपहर 12 बजे Realme P4R 5G भारत में लॉन्च होगा।
फोन में 8,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 50MP AI कैमरा, IP65 रेटिंग।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme आज भारत में अपनी P4 सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को Realme P4R 5G के नाम से पेश करने वाली है। ये नया फोन आज यानी 10 जून को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होगा। ऐसी उम्मीद है कि ये फोन कॉम्पिटिटिव मिड-रेंज सेगमेंट में ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत कर सकता है।
लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस फोन के कई खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है, जिससे ग्राहकों को पता चल गया है कि आने वाले डिवाइस से क्या खास देखने को मिल सकता है। चलिए पहले फोन की संभावित कीमत जान लेते हैं…
कीमत की बात करें तो भारत में Realme P4R 5G की कीमत 25 हजार रुपये से कम हो सकती है। फोन को टाइटेनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। लॉन्च के बाद इस डिवाइस को आप Flipkart और Realme के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme P4R 5G की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी बड़ी 8,000mAh की बैटरी होने वाली है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चल सकती है। इतना ही नहीं फोन के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है और इसमें बैटरी से जुड़े कई खास फीचर्स भी होंगे।
डिवाइस बायपास चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग, AI-पावर्ड पावर मैनेजमेंट और बैटरी हेल्थ इंजन जैसे फीचर्स से लैस होगा। इन फीचर्स की मदद से फोन की बैटरी हेल्थ सालों के इस्तेमाल के बाद भी जल्द ड्राप नहीं होगी।
इसके अलावा इस हैंडसेट में नया ‘फ्लोटिंग लाइट’ डिजाइन भी देखने को मिलने वाला है। साथ ही फोन में कस्टमाइजेबल ‘पल्स लाइट’ और ‘AI पावर लाइट’ सिस्टम भी देखने को मिलेगा। ये लाइटिंग फीचर्स कॉल, म्यूजिक प्लेबैक, गेमिंग एक्टिविटीज और नोटिफिकेशन्स के लिए विज़ुअल अलर्ट देंगी।
परफॉर्मेंस के लिए इस Realme फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही फोन में Android 16-बेस्ड Realme UI 7.0 मिल सकता है। डिवाइस में 256GB स्टोरेज और 14GB तक डायनामिक RAM मिलेगी।
फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5,300 sq mm का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिल सकता है। साथ ही इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन और धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिल सकती है।
डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। जबकि फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP AI कैमरे वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही फोन में AI इरेजर 2.0, AI अल्ट्रा क्लैरिटी, AI अनब्लर, AI पोर्ट्रेट ग्लो और मोशन फोटो सपोर्ट जैसे AI-पावर्ड इमेजिंग फीचर्स भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- 7000 mAh बैटरी वाला 5G वो भी सिर्फ 14,999 में, 6.8 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News