Rishikesh News: श्रमिक प्रदेश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी: बृजभूषण गैरोला – Hindustan

Rishikesh News: विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि श्रमिक प्रदेश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और जीवन स्तर में सुधार करना सरकार की प्राथमिकता है। बुधवार को माजरी ग्रांट लालतप्पड़ में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित कैंप का शुभारंभ विधायक विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री पोषण सामग्री योजना, मुख्यमंत्री शिक्षण सामग्री योजना और मुख्यमंत्री स्वच्छता सामग्री योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र श्रमिक जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

ग्राम प्रधान निशा देवी ने कहा कि श्रमिकों के लिए इस तरह के शिविर आयोजित होना सराहनीय पहल है। इससे जरूरतमंद श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल रहा है। स्वास्थ्य जांच और सामग्री किट वितरण से श्रमिक परिवारों को काफी सहायता मिलेगी। इस दौरान 1200 से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षण सामग्री के तीन प्रकार के किट वितरित किए गए। श्रमिकों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। मौके पर श्रम विभाग के निरीक्षक आनंद शेखर, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार राज, प्रधान गुरजीत लाडी, बीडीसी सदस्य पंकज रावत, हरविंदर कौर, मंगल सिंह, प्रताप बस्सी, महेंद्र सिंह, गुरजीत कौर, मुकेश कुमार, जैनब खातून, दिवेश आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News