Roman Reigns अगले 10 साल तक WWE में करेंगे राज! रिटायरमेंट को लेकर आया बहुत बड़ा अपडेट – News24 Hindi

Written By Pankaj Joshi
रोमन रेंस को लेकर आई खुशखबरी (Photo: WWE.com)
Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. लंबे समय से वो यहां पर काम कर रहे हैं. 2012 में मेन रोस्टर में उन्होंने एंट्री की थी. पिछले कुछ सालों में उनका पार्ट-टाइम शेड्यूल हो गया है. हालांकि 2026 में लगातार वो रिंग में दिखाई दिए हैं. उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि रेंस रिटायरमेंट कब लेंगे. रेंस भी कुछ इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वो बहुत जल्द अपना करियर खत्म करेंगे. अब उनके रिटायमेंट को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है. कहा गया है कि वो इतनी जल्दी रिटायर नहीं होने वाले हैं. रेंस अगले एक दशक तक पार्ट टाइमर के रूप में काम कर सकते हैं. इस बात की पूरी संभावनाएं जताई जा रही हैं.
रोमन रेंस का WWE करियर अगस्त 2020 के बाद बदला. रेंस ने समरस्लैम में हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया. उनका हील रन सफल साबित हुआ. रेंस ने अपने कैरेक्टर को खास बनाने के लिए खूब मेहनत की. कंपनी ने दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी कराई. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. 2024 में कोडी रोड्स ने उनके ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया.
Fightful Select के हालिया सवाल और जवाब सेशन में शॉन रॉस सैप से रोमन रेंस सहित कई टॉप रेसलर्स के रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने साफ कर दिया कि जब तक रोमन कंपनी के साथ हैं वो काम करते रहेंगे. WWE उन्हें पूरी तरह से पार्ट टाइम शेड्यूल पर काम करने की अनुमति देगी. शॉन ने अनुमान लगाते हुए कहा कि रेंस अगले एक दशक तक रिटायर नहीं होने वाले हैं. ये कहीं ना कहीं WWWE और फैंस के लिए अच्छी खबर है. आप सभी जानते हैं कि रेंस की फैल-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. पूरी दुनिया में वो लोकप्रिय हैं. उनकी वजह से कंपनी को काफी फायदा होता है.
ये भी पढ़ें: 9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी, एक नई पारी के लिए भरी हुंकार
रोमन रेंस ने इस साल की शुरुआत में रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच काफी तगड़ा मैच हुआ. वहां पर रेंस ने जीत हासिल कर टाइटल अपने नाम किया. रेंस का इसके बाद से टाइटल रन जबरदस्त चल रहा है. रेंस जेकब फाटू, एलए नाइट, पेंटा और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े रेसलर्स को हरा चुके हैं. रिपोर्ट के अनुसार वो अगले साल रेसलमेनिया तक चैंपियन बने रहने वाले हैं.
Next up in line!???
Who wants to run their mouth next!???
I can’t wait to shut it.  #MITB pic.twitter.com/7XUqIGlI6w
ये भी पढ़ें: Roman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ललकारा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News