Roman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई, भयानक ग्रुप ने किया हमला – News24 Hindi

Written By Pankaj Joshi
WWE Raw में रोमन रेंस का हुआ बुरा हाल (Photo: WWE.com)
Roman Reigns: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. फैंस को तगड़े सैगमेंट और मुकाबले देखने को मिले. टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. रोमन रेंस ने भी एंट्री की. हालांकि शो का अंत उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहा. वो इस एपिसोड को भूलना चाहेंगे. इस बार रेंस और उनके भाइयों की जबरदस्त पिटाई हुई है. खासतौर पर रेंस को खूब निशाने में लिया गया है. सबसे बड़ी बात है कि उनके पुराने साथी सैमी ज़ेन ने भी मौके का फायदा उठाकर रेंस को हैलुवा किक जड़ दी.
WWE Raw के मेन इवेंट में सोलो सिकोआ और रॉयस कीज के बीच मैच हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मुकाबले में उम्मीद के अनुसार कीज के साथ ओटीएम, जेडा पार्कर और कार्मेलो हेज ने दखलअंदाजी की. इन सभी ने सिकोआ पर हमला कर दिया. मैच रद्द हो गया. सिकोआ बड़ी मुश्किल से रिंग से बाहर गए. वहां पर जाकर वो हंसने लगे. इसके बाद रोमन रेंस और द उसोज़ ने एंट्री की. रिंग के अंदर फिर तगड़ा ब्रॉल हुआ.
रेंस ने स्पीयर से बवाल मचाया. वो कीज के ऊपर स्पीयर मारने वाले थे लेकिन एक मास्क मैन ने उनके ऊपर चेयर फेंक दी. उसने रेंस को कंधा मारकर गिरा भी दिया. बाद में पता चला कि वो पूर्व AEW स्टार क्रूज मोंटाना है. उन्होंने कीज के ग्रुप 946 को ज्वाइन किया. वहां से बाजी पलट गई. पार्कर ने जिमी को हथकड़ी लगा दी. वहीं रिंग के बाहर जे उसो को टेबल पर पटका गया. वहीं रोमन के ऊपर खूब लात-घूंसे बरसे. वो रिंग में बेबस नज़र आए. कीज ने रेंस को खतरनाक स्पाइनबस्टर देकर उनकी और ज्यादा हालत खराब कर दी.
This is VERY hard to watch 😨

The 946 have taken OVER! pic.twitter.com/38GBz1Ph14
ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns के ऊपर ‘जानलेवा’ हमला, John Cena का ऐतिहासिक ऐलान
7 नवंबर को क्राउन ज्वैल इवेंट में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच मैच होने वाला है. दोनों के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. Raw के एपिसोड की शुरुआत में सैमी की रेंस ने बहुत बेइज्जती की थी. इसका बदला सैमी ने मेन इवेंट में उठाया. रॉयस कीज रेंस को मारने के बाद वहां से चले गए थे. अचानक सैमी ने आकर रोमन को हैलुवा किक मार दी. जिमी उसो भी रेंस को बचा नहीं पाए क्योंकि उन्हें हथकड़ी से बांधा गया था. रेंस और सैमी का मैच अब काफी तगड़ा होने वाला है. सैमी ने बता दिया है कि वो ट्राइबल चीफ से डरने वाले नहीं हैं. इनकी राइवलरी में खूब मजा आएगा.
SAMI ZAYN 🤯

The sneak attack from the Undisputed WWE Champion! pic.twitter.com/c2wXx6BEnh
ये भी पढ़ें: Roman Reigns अगले 10 साल तक WWE में करेंगे राज! रिटायरमेंट को लेकर आया बहुत बड़ा अपडेट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News