Rudrapur News: खटीमा। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन से किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। प्रधानाचार्य हेम चंद्र कर्नाटक के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भक्तिभाव से सहभागिता की। रुद्राभिषेक के उपरांत सोलह मास के स्तंभ कार्यक्रम को भी श्रद्धा एवं परंपरागत रीति से संपन्न किया गया। सभी ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। समापन पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीता भट्ट ने सहयोग किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play