SA Vs NAM: त्रिकोणीय सीरीज में नामीबिया का बड़ा धमाका, दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से दी करारी शिकस्त – India.com

SA Vs NAM: नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच जारी त्रिकोणीय टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से मात दी. नामीबिया की इस जीत ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया. डेवाल्ड ब्रेविस की शानदार अर्धशतकीय पारी भी दक्षिण अफ्रीका को नहीं बचा सकी. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए नामीबिया ने 164 रन का लक्ष्य दिया था. दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बना सकी और 18 रन से मैच हार गई.

दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक 75 रन की पारी डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ब्रेविस ने 50 गेंदों पर खेली इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए. ब्रेविस छठे विकेट के रूप में आउट हुए. उनका विकेट गिरते ही मैच दक्षिण अफ्रीका के हाथ से निकल गया. जब ब्रेविस का विकेट गिरा, उस समय दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 12 गेंदों पर 31 रन की जरूरत थी, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज जरूरी रन नहीं बना सके.

नामीबिया के लिए कप्तान रूबेन ट्रम्पेलमैन और जेजे स्मिट ने 3-3 विकेट लिए, जबकि कप्तान इरासमस, जैक ब्रासेल और मैक्स हिंगो को 1-1 विकेट मिला. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया ने 9 विकेट पर 163 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाजों जान फ्राइलिंक और लौरेन स्टीनकैंप ने पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में 84 रन की साझेदारी कर टीम के लिए बड़े स्कोर की मजबूत नींव रखी थी, लेकिन मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों की असफलता की वजह से टीम 9 विकेट पर 163 रन ही बना सकी.

जान फ्राइलिंक ने 38 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 60 रन बनाए. वहीं, लौरेन स्टीनकैंप ने 29 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका के लिए डुयान जानसेन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए. पी. सुब्रायन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए. कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने 2, नाकोबानी मोकोएना और डेवाल्ड ब्रेविस ने 1-1 विकेट लिया. डुयान जानसेन दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर मार्को जानसेन के जुड़ना भाई हैं. उन्होंने इस मुकाबले से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया है. (इनपुट: आईएएनएस)

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News