—विज्ञापन—
Femina Miss India 2026: फेमिना मिस इंडिया 2026 का ताज गोवा की साध्वी सतीश सैल ने अपने नाम कर लिया है. 30 कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर साध्वी सतीश सैल मिस इंडिया बन गई हैं. जैसे ही विनर के नाम की घोषणा हुई, ऑडियंस ने तालियों से साध्वी सतीश सैल का स्वागत किया. अपने ग्रेस, कॉन्फिडेंस और शानदार प्रेजेंस से जजों का दिल जीतकर साध्वी ने इस ताज को अपने नाम किया है. इस कॉन्टेस्ट के सभी राउंड्स को जीतकर साध्वी ने अपने परिवार का नाम भी रोशन कर दिया है. वहीं अब वो 2027 में होने वाले मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली हैं.
61वें फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का आगाज ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी किया गया. यहां पूरे देश से 30 कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया. वहीं ग्रैंड फिनाले में कई चैलेंजिंग राउंड्स हुए जहां सभी कंटेस्टेंट्स को अपने कॉन्फिडेंस और प्रेजेंस से ऑडियंस के साथ-साथ जजों का भी दिल जीतना था. कड़े मुकाबले के बाद सभी राउंड्स को क्लीयर करके गोवा की साध्वी सतीश सैल मिस इंडिया 2026 बन गई हैं.
यह भी पढ़ें: Virat Kohli के पोस्ट को लाइक और डिसलाइक करने पर आया जर्मन मॉडल का रिएक्शन, आखिर क्या बोलीं LizLaz?
साध्वी सतीश सैल के विनर बनने की घोषणा जैसे ही हुई पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. साध्वी को स्टेज पर पिछले साल की विनर ने मिस इंडिया का ताज पहनाया. इस दौरान साध्वी के चेहरे पर अलग ही चमक देखने को मिली. वहीं उनके परिवार और उनके दोस्तों ने भी उनका हौसला बढ़ाया. बता दें अब साध्वी अगले साल 2027 में होने वाले मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में भारत को रिप्रेजेंट करती नजर आने वाली हैं. परिवार के साथ-साथ साध्वी पूरे देश का नाम रोशन करती दिखाई देंगी.
यह भी पढ़ें: तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद फिर प्यार में पड़े वीर पहाड़िया? मिस्ट्री गर्ल संग एक्टर का वीडियो वायरल
साध्वी सतीश सैल गोवा की रहने वाली हैं. पढ़ाई में साध्वी ने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में ग्रेजुएशन की है. वहीं साध्वी 7 भाषाएं भी जानती हैं. मिस इंडिया बनकर साध्वी ने साबित कर दिखाया है कि वो खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी इंटेलिजेंट भी हैं. बता दें मिस इंडिया 2026 कॉन्टेस्ट में जहां साध्वी विनर रहीं, वहीं फर्स्ट रनर-अप महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार रहीं. साथ ही सेकंड रनर-अप यूनियन टेरिटरी की श्री अद्वैता रहीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव है. इससे पहले वो Amar Ujala और Jagran New Media में काम कर चुकी हैं. हिमानी एंटरटेनमेंट से जुड़ी ट्रेडिंग और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज लिखती हैं. इसके साथ-साथ वेबसाइट के लिए कई सेलेब्रिटी इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BJMC किया है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क कर सकते हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in