—विज्ञापन—
अहान पांडे इन दिनों अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। अहान मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अपकमिंग फिल्म ‘सैयारा’ से ही अहान फिल्मी दुनिया में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। फिल्म को लेकर बज भी बन रहा है। इस बीच अब उनकी फिल्म ‘सैयारा’ का नया गाना ‘हमसफर’ रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं कि कैसा है ये गाना और इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का क्या कहना है?
फिल्म ‘सैयारा’ के नए गाने ‘हमसफर’ की बात करें तो इसे YRF ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने में अहान पांडे और अनीत पड्डा बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। 3 मिनट 11 सेकंड के इस गाने में अहान और अनीत ने कमाल कर दिया है। फिल्म के गाने को यश राज फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।
इस गाने को शेयर करते हुए यश राज ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सही इंसान के साथ हर एक पल बेहद खास होता है। #Humsafar गाना रिलीज हो गया है और लिंक बॉयो में है। #Saiyaara 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अपकमिंग फिल्म ‘सैयारा’ का ये गाना फैंस और यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है और नेटिजंस इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने इस गाने को सुनने के बाद लिखा गाना सच में बेहद कमाल का है, बस फिल्म भी ऐसा ही कमाल कर दे। दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशन, डेब्यू में भी बेहतरीन एक्टिंग की है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये एक बेहतरीन गाना है। चौथे यूजर ने कहा कि अहान और अनीत दोनों ने ही कमाल की एक्टिंग की है। एक ने कहा कि अब बस ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार है। इस तरह यूजर्स कमेंट्स के जरिए गाने की तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि फिल्म ‘सैयारा’ में अहान पांडे और अनीत पड्डा अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इस फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। बता दें कि फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है, जो लोगों को बेहद पसंद भी आया था। अब इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार है। वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 18 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 इस दिन हो सकता है शुरू, Salman Khan के शो की प्रीमियर डेट रिवील
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in