Samastipur News: समस्तीपुर में बिजली के तार के संपर्क में आने से 9 साल के सौरभ की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
Trending Photos
Samastipur News: समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित गर्मियां गांव के वार्ड 1 में बिजली का झटका लगने से 9 साल के एक लड़के की मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव के ही निवासी महेश राम के बेटे सौरभ कुमार के रूप में हुई है. 9 साल का मासूम चौथी कक्षा का छात्र था. घटना की सूचना मिलते ही, शिवाजी नगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस दुखद घटना की खबर से परिवार के लोग गहरे शोक और सदमे में डूब गए.
घर के अंदर बच्चों के साथ खेल रहा था सौरभ
इस घटना के बारे में मृतक के चाचा सुभाष राम ने बताया कि उनके घर के पास ही एक शादी समारोह के सिलसिले में दावत का आयोजन किया गया था. परिवार के ज्यादातर सदस्य भोज में शामिल होने के लिए गए थे. सौरभ घर के अंदर दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी उसने घर के छप्पर में बल्ब लगाने के लिए लटके हुए तार को पकड़ लिया. इसके परिणामस्वरूप, उसे बिजली का जोरदार झटका लगा. जब परिवार के सदस्य दावत से लौटे, तो उन्होंने देखा कि सौरभ जमीन पर पड़ा हुआ है और वह तार अभी भी उसके हाथ में ही फंसा हुआ है. इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया, फिर बिजली की सप्लाई काटी गई.
यह भी पढ़ें: जरूरत से ज्यादा हरा दिखे खीरा तो सावधान! कटिहार के इस वीडियो ने दुनिया हिला दी
करंट लगने से हुई बच्चों की मौत
परिवार के लोग सौरभ को उठाकर तुरंत गांव में ही मौजूद एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. शिवाजी नगर थाना अध्यक्ष मौसम कुमारी ने कहा कि करंट लगने से बच्चे की मौत हुई है. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.