Samastipur News: समस्तीपुर। नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 256 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान भोजपुर जिले के हेम डुमरांव गांव निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र शिवम कुमार (28) के रूप में हुई है। वह ट्रेन से ब्राउन शुगर लेकर समस्तीपुर पहुंचा था। इस दौरान उसके साथ मौजूद स्थानीय एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में नगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस को मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खेप लेकर कुछ युवकों के समस्तीपुर पहुंचने की सूचना मिली थी।
इसके आधार पर नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेशन रोड में कार्रवाई की। इस दौरान शिवम कुमार को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 256 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह कटिहार से ब्राउन शुगर लेकर ट्रेन के माध्यम से समस्तीपुर पहुंचा था। एसडीपीओ-1 के अनुसार, शहर के रामबाबू चौक से मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के तार जुड़े होने की जानकारी मिली है। इस मामले में रामबाबू चौक निवासी एक स्थानीय युवक की भी पहचान की गई है, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित के मुताबिक, उक्त स्थानीय युवक ने उसे रामबाबू चौक के पास एक घड़ी दुकान के समीप चापाकल के नजदीक ब्राउन शुगर रखने को कहा था। स्थानीय युवक आगे निकल गया था और शिवम को पीछे से आने के लिए कहा गया था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ-1 ने बताया कि ब्राउन शुगर के तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पहचान कर ली गई है। फरार स्थानीय युवक की भी पहचान हो चुकी है। मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब फरार आरोपित समेत नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play