Samastipur News: थाने में शराबी ने जमकर काटा हंगामा, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला करने का आरोप – Zee News

Samastipur News: समस्तीपुर के घटहो थाने में शराबी युवक ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया. साथ ही, उसपर पुलिस के साथ मारपीट करने का भी आरोप है. 
Trending Photos
Samastipur News: समस्तीपुर जिले में एक शराबी पर घटहो थाने में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है. आरोपी को घटहो थाने की पुलिस मेडिकल के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया, तो शराबी ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए. इस दौरान उसके द्वारा शराबबंदी को लेकर सरकार पर खूब हमला किया.

शराबी ने पुलिस पर लगाया आरोप

शराबी ने हंगमा करते हुए कहा कि अगर आम आदमी के द्वारा शराब पी लिया जाता है, तो उसे थाने में बंद कर दिया जाता है, यहीं तो सुशासन की सरकार है. हम लोग रावण देखने के लिए जा रहे थे, इस दौरान शराब पिए हुए थे, लेकिन पुलिस ने पुलिस टीम पर हमले के आरोप में मुझे गिरफ्तार कर लिया. सबसे पहले पुलिस ने गाड़ी से निकालकर हम लोगों के साथ मारपीट किया, फिर पकड़कर थाने में बंद कर दिया. हम चार लोग थे, जिसमें तीन को छोड़ दिया गया. इस दौरान पुलिस ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: Bihar: CM नीतीश ने दी बड़ी सौगात, प्रदेश के 534 प्रखंडों में बनेंगे सब्जी केंद्र
आरोपी ने थाने में की तोड़फोड़ 
बता दें कि शराबी युवक की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के मूसेपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है. मेडिकल कराने के लिए आई पुलिस टीम के एसआई हरेंद्र साह का कहना है कि शराब पीने के आरोप में राहुल कुमार की गिरफ्तारी की गई है. आरोपी ने थाने में तोड़फोड़ और हंगामा किया है, इसके साथ तीन ओर लोग थे. शराबी ने पुलिस पर हमला किया, इस दौरान दो सिपाही चोटिल हुए हैं. 

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News