Samsung Galaxy Unpacked 2026 आज: जानें कब और कहां देखें लाइव इवेंट; आ सकते हैं नए फोल्डेबल फोन्स – Jagran

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung आज अपने नए Galaxy Unpacked 2026 इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसको लेकर टेक लवर्स के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। …और पढ़ें
Samsung Galaxy Unpacked 2026 को ऐसे देखें लाइव। 
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट को कंपनी द्वारा आज यानी 22 जुलाई को ऑर्गेनाइज किए जाना है। साउथ कोरियन कंपनी द्वारा अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन्स और स्मार्टवॉच का नया लाइनअप लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। चुनिंदा मार्केट्स को नया Samsung Galaxy Card भी मिल सकता है। लंदन में ऑर्गेनाइज होने वाले इवेंट में इस साल के सैमसंग के सबसे बड़े प्रोडक्ट लॉन्चेज दिखने की उम्मीद है। नए गैजेट्स के सामने आने का बहुत से लोग काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीम देखने का प्लान बना रहे हैं और टाइम या प्लेटफॉर्म को लेकर कन्फ्यूजन में हैं, तो आइए जानते हैं सभी डिटेल।
Samsung Galaxy Unpacked 2026 को 22 जुलाई को लंदन में ऑर्गेनाइज किया जाएगा। इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) के मुताबिक, इवेंट ठीक शाम 6:30 बजे शुरू होगा। इंडियन व्यूअर्स सैमसंग के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, सैमसंग न्यूजरूम वेबसाइट या Samsung.com पर बने लाइव इवेंट पेज के जरिए इस लॉन्च से जुड़ सकते हैं।
💙 Like this post and get a front-row seat to what’s next. Can you guess what’s coming?

Join us at Samsung Galaxy Unpacked on July 22. A new shape unfolds. pic.twitter.com/qnMysUXv4T
इवेंट में सैमसंग कई प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा सकता है, जिनमें फोल्डेबल और फ्लिप-स्टाइल हैंडसेट्स के साथ-साथ वियरेबल डिवाइसेस और चुनिंदा मार्केट्स के लिए Samsung Galaxy Card शामिल होने की संभावना है।
स्मार्टफोन कैटेगरी में कंपनी द्वारा Galaxy Z Fold8, Galaxy Z Fold8 Ultra और Galaxy Z Flip8 पेश किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इनमें से Galaxy Z Fold8 में ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन मिलने की संभावना है, जिसका मकसद बड़ी स्क्रीन के एक्सपीरियंस के साथ फोन को कैरी करने में आसान बनाना है।
इसके अलावा कंपनी अपनी नई Galaxy Watch सीरीज को भी पेश कर सकती है। ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि सैमसंग हमेशा अपने फोल्डेबल डिवाइसेस के साथ नए वियरेबल्स की घोषणा करता आया है। इस वजह से इस बार भी ऐसी अनाउंसमेंट्स की पूरी संभावना है।
इवेंट से जुड़ा एक और दिलचस्प पॉइंट स्पाइडर-मैन के साथ कोलेबोरेशन में नए प्रोडक्ट का लॉन्च हो सकता है। ऐसी चर्चाएं हैं कि कंपनी अपने लेटेस्ट Galaxy Z Fold8 को स्पाइडर-मैन ब्रांडिंग के साथ पेश कर सकती है।
कंपनी ने ये भी कंफर्म किया है कि अमेरिकी मार्केट को नया Samsung Galaxy Card भी मिलेगा, जो सीधे तौर पर Apple Card को टक्कर देगा।
यह भी पढ़ें: अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे UPI पेमेंट! फ्लाइट और अंडरग्राउंड टनल में भी चलेगा नया फीचर

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News