Santkabir Nagar News: क्षतिग्रस्त भवन व चारदीवारी की स्थिति देख दिए आवश्यक निर्देश – Hindustan

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिले में तीन दिनों की आंधी-पानी और तेज हवाओं के बाद विद्यालयों में पेड़ गिरने तथा विद्यालय भवनों और चारदीवारी को हुए नुकसान की सूचनाओं के बीच खण्ड शिक्षाधिकारी हैंसर बाजार ज्ञान चंद्र मिश्र ने कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसरों में पहुंचकर क्षति की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित प्रधानाध्यापकों को सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।खण्ड शिक्षाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय खजूर टिकरा तथा कम्पोजिट विद्यालय फुलुई का निरीक्षण कर विद्यालय परिसर, भवन और आसपास की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालयों में आंधी-पानी के बाद उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए साफ-सफाई, जलभराव तथा परिसर की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय सलाहाबाद में यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से विद्यालय का गेट और बाउंड्री क्षतिग्रस्त होने की सूचना भी मिली। खण्ड शिक्षाधिकारी ने संबंधित को क्षतिग्रस्त हिस्से की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। श्री मिश्र ने कहा कि आंधी-पानी के बाद विद्यालय परिसरों में किसी भी प्रकार की असुरक्षित स्थिति को नजरअंदाज न किया जाए। क्षतिग्रस्त भवन, गिरे पेड़, बिजली के तार अथवा चारदीवारी आदि के संबंध में तत्काल सूचना उपलब्ध कराते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News