Shahjahnpur News: 15 साल से सड़क का इंतजार, बारिश में तालाब बन जाती सिंह कॉलोनी – Hindustan

Shahjahnpur News: खुदागंज। विकासखंड खुदागंज के गांव दीपपुर स्थित सिंह कॉलोनी के लोग पिछले 15 वर्षों से सड़क और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन करने को मजबूर हैं। बरसात शुरू होते ही कॉलोनी की स्थिति और बदतर हो जाती है। हल्की बारिश में ही सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर जाता है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2010 में आसपास के गांवों से आकर करीब 35 से 40 परिवारों ने यहां मकान बनाकर स्थायी रूप से रहना शुरू किया था। इसके बावजूद आज तक कॉलोनी में पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।

जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पूरी कॉलोनी बारिश के दौरान तालाब में तब्दील हो जाती है। लोगों को रोजमर्रा के कामकाज के साथ बच्चों को स्कूल भेजने और बीमारों को अस्पताल ले जाने में भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क व नाली निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि हर बारिश में उन्हें जलभराव की समस्या झेलनी पड़ती है। खंड विकास अधिकारी अरविंद दुबे ने बताया कि पंचायत सचिव से मामले की जानकारी ली जाएगी। स्थानीय स्तर पर जो भी संभव होगा, उसके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News