Shani Gochar 2027: शनि का महागोचर! कुंभ राशि से हटेगी साढ़ेसाती, 2027 में होगी मोटी कमाई – Aaj Tak News

Feedback
3 जून 2027 को शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर के साथ ही कुंभ राशि वालों पर चल रही साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी. इसका मतलब हुआ है कि पिछले साढ़े सात साल से चल रही इनकी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेगी. हालांकि इस गोचर के बाद वृषभ राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा. इसके अलावा, मेष राशि वालों पर दूसरा और मीन राशि वालों पर आखिरी चरण शुरू होगा. आइए विस्तार से जानते हैं.
कुंभ राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति
3 जून 2027 को शनि के मेष राशि में प्रवेश करते ही कुंभ राशि वालों की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी. साढ़ेसाती खत्म होने के बाद कुंभ राशि वालों की परिस्थिति में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है. लंबे समय से अटके काम धीरे-धीरे बनने शुरू हो सकते हैं. करियर में तेजी आने की बात कही गई है. लंबे समय से पदोन्नति, मनचाही नौकरी या सैलरी बढ़ने का इंतजार कर रहे लोगों को सफलता मिलनी शुरू हो सकती है.
इसके अलावा, आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की स्थिति बन सकती है. आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. परिवार में लंबे समय से चल रहा क्लेश भी धीरे-धीरे खत्म हो सकता है. करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
वृषभ राशि पर शुरू होगी साढ़ेसाती
3 जून 2027 को शनि के मेष में प्रवेश के साथ वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा. साढ़ेसाती के दौरान जल्दबाजी में कोई काम न करने की सलाह दी गई है. वाहन चलाते समय या जोखिम भरे कार्यों में अतिरिक्त सावधानी बरती होगी. झूठ बोलने से बचें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. किसी का अपमान या धोखा न दें. कमजोर लोगों को परेशान करने से भी बचना चाहिए.
क्या उपाय करें?
यदि शनि की साढ़ेसाती बहुत ज्यादा कष्ट दे रही है तो कुछ उपाय आजमाएं. शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसकी परिक्रमा करें. इसके बाद “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. शनि से जुड़ी चीजों का दान करने से भी लाभ होगा. आप काले तिल, काले कपड़े, उड़द की दाल, छाता या लोहे की वस्तु का जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News