पेंशनर से वरिष्ठ कोषाधिकारी ने की अपील, कहा- जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में जमा करें (Photo- Social Media)
Shravasti News: उत्तर प्रदेश के जनपद श्रावास्ती में वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि कोषागार के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों से कहा है कि वे अपने जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में जमा कर दें। उन्होंने बताया कि जिसके अभाव में उक्त पेंशनरों की पेंशन का भुगतान किया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। उन्होने पेंशनर संघों के समस्त पदाधिकारियों से अपील किया है कि कोषागार में जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये जाने के लिए पेशनरों को जागरूक करने का काम करें।
बताया है कि जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत न करने वाले पेंशनरों में क्रमशः कनकलता देवी पत्नी स्व० बदलू राम, सुन्दरी देवी पत्नी स्व० अलख राम, कमला देवी पत्नी स्व० पुत्ती लाल वर्मा, राम दुलारे वर्मा, राम अंचल, कमला देवी पत्नी स्व० मिश्री लाल, श्यामावती देवी पत्नी स्व० बेचन लाल वर्मा, कुसुमा देवी, जगदेव सिंह, मुस्ताक अली, कृष्णा देवी पत्नी स्व० ओंकार नाथ पाठक, लल्लन, जिलेदार, सुशीला देवी पत्नी स्व० पांचूराम, राजकुमार पुत्र स्व० सतगुरू प्रसाद, शहनाज बेगम पत्नी स्व० इसानुल हक खाँ, सरोज सिंह पुत्र स्व० श्री शिव नरायन सिंह, मायावती पत्नी स्व० दयाराम, प्रभावती पत्नी स्व० सुरेन्द्र कुमार, पावित्री देवी पत्नी स्व० राम शंकर पाठक, सम्मारा उर्फ संम्भारा पत्नी स्व० पल्लटन, मेवा राम यादव, लक्ष्मी देवी पत्नी स्व० राम नरायण सहाय, सुशील कुमार मिश्र, प्रेमा पत्नी स्व० कौशल कुमार, मोहम्मद रमजान, शान्ती देवी पत्नी स्व० मेवा लाल, चन्द्रावती देवी पत्नी स्व० पवन कुमार गुप्ता, बालक राम, हवलदार मिश्र, नजमा बेगम, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, शान्ती देवी पत्नी स्व० श्री छेदी राम, सुमन देवी पत्नी स्व० शियाराम यादव, जनक दुलारी पत्नी स्व० राधे श्याम एवं राम देव सम्मिलित है, जिनके द्वारा जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।
डाक से प्रेषित प्रमाणपत्र मान्य नहीं होंगे