Shravasti News: भिनगा वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण: सचिव ने पाई गंभीर कमियां, अधिकारियों को दी फटकार |… – Newstrack

Surprise inspection of Bhinga One Stop Center Secretary reprimanded officials Shravasti News in hindi (Photo: Social Media)

Shravasti News:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और सिविल जज (प्रवर खंड) विश्वजीत सिंह ने मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर भिनगा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में गंभीर कमियों पर चिंता जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
सचिव ने केंद्र में पीड़ित महिलाओं और बच्चियों के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की, जिसमें उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सीय सहायता, पुलिस सुरक्षा, कानूनी सलाह और अन्य उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में यह पाया गया कि सेंटर में कई समस्याएं थीं। आठ में से चार सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, और जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी। सचिव ने जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। इसके साथ ही उन्होंने महिला आरक्षी की तत्काल नियुक्ति की सलाह दी ताकि पीड़ित महिलाएं अपने दुखों को साझा कर सकें। इसके अलावा, उन्होंने सेंटर के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए प्रबंधक को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवर्षि देव कुमार, सदस्य मॉनिटरिंग कमेटी व पैनल लॉयर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार शर्मा, रमन, संजय, नागेश विनोद, राधेश्याम मिश्र और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News