Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि।दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को जलडेगा, कुरडेग और बानो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठकों में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। जलडेगा में बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक भिखारी राम ने की।
थाना प्रभारी सकलदेव महतो ने पूजा समितियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और विसर्जन के दौरान पटाखों का कम से कम प्रयोग करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि के बाद ही साझा करने की अपील की।
कुरडेग में थाना प्रभारी विनय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीओ नैमन कुजूर मौजूद थे। पूजा समितियों को लाइसेंस लेने और पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की।
बानो में थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इंस्पेक्टर भिखारी राम ने पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण, बिजली और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विसर्जन के निर्धारित मार्ग का पालन करने और बच्चों को तालाब के पास नहीं ले जाने की अपील की गई। साथ ही शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और अफवाहों से बचने को कहा गया। बैठकों में जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों के पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग का भरोसा दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play