Simdega News: माताओं के संरक्षिका है संत मोनिका: विजी माताओं के संरक्षिका संत मोनिका का पर्व मना
सिमडेगा, प्रतिनिधि।
विजी फा राजेश केरकेट्टा ने कहा कि संत मोनिका माताओं की संरक्षिका है। संत मोनिका की तरह ही काम करना चाहिए। इससे परिवार सहित घर में ईश्वर का वास के साथ सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। विजी संत अन्ना महागिरजाघर सामटोली में संत मोनिका पर्व में मुख्य अनुष्ठाता के रुप में संदेश दे रहे थे। विजी की अगुवाई में हुए मिस्सा पूजा में पल्ली पुरोहित फा इग्नासियुस टेटे, फा पीटर मिंज, फा अजय डांग आदि उनके सहयोगी के रुप में उपस्थित थे।
मौके पर फा इग्नासियुस टेटे ने कहा कि सभी माताओं से अपने अपने बच्चों को बेहतर संस्कार दें। सभी माताओं को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष का फल मिठा होता है। रविवार को कॉथोलिक धर्मप्रांत के विभिन्न पल्ली में माताओं के संरक्षिका संत मोनिका का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर धार्मिक मिस्सा पूजा के बाद स्वागत समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धर्मविधि का शुभाररंभ मनन-चितंन, विनती प्रर्थना के साथ हुआ। बाईबल और सुसमाचार पाठ के बाद विजी द्वारा धार्मिक प्रवचन प्रस्तुत किया गया। बोलबा के समसेरा मिशन में भी मिस्सा अनुष्ठान कराया गया।
फोटो
पी10: सिमडेगा के संत अन्ना महागिरजाघर में रविवार को कार्यक्रम में उपस्थित विजी फा राजेश केरकेट्टा व फा इग्नासियुस टेटे
–
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play