Sitamarhi News: जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार पर प्राथमिकता से दें ध्यान : डीएम – Hindustan

Sitamarhi News: शिवहर। कायाकल्प योजना के तहत जिले के सभी प्रखंडों में पंचायतवार चयनित और प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा बैठक बुधवार को समाहरणालय में डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें योजनाओं की प्रगति, परिसंपत्तियों के जीर्णोद्धार, मरम्मति, पेयजल और स्वच्छता सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, उपयोगिता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण और मरम्मति कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। बैठक में डीएम ने बताया कि कायाकल्प योजना का उद्देश्य केवल भवनों के बाहरी स्वरूप में सुधार करना नहीं है, बल्कि सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक परिसंपत्तियों को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और जनोपयोगी बनाना है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि किसी भी भवन या परिसंपत्ति पर कार्य शुरू करने से पहले उसकी वर्तमान स्थिति की विभिन्न कोणों से स्पष्ट तस्वीर और आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से कराई जाए। कार्य पूर्ण होने के बाद भी उसी स्थान और कोण से तस्वीर ली जाएगी, ताकि कार्य के पूर्व और पश्चात की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। इससे पारदर्शी अनुश्रवण संभव हो सकेगा।

बैठक में जनोपयोगी योजनाओं को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि लंबे समय से रखरखाव के अभाव में जर्जर पड़े भवनों का प्राथमिकता के आधार पर जीर्णोद्धार किया जाए। बाल विकास परियोजना अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के अनुकूल वातावरण, स्वच्छता, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के लिए पेयजल, रोशनी, बैठने की व्यवस्था और स्वच्छता सुधारने के निर्देश दिए गए।

लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कनीय अभियंताओं को पेयजल व्यवस्था और तकनीकी ढांचे की नियमित जांच करने तथा निर्धारित मानकों का पालन कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपस में बेहतर समन्वय बना कर काम करने की सलाह दी, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। बैठक में डीडीसी संजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीआईओ डा. अरूण कुमार सिन्हा, एनईपी के निदेशक, विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, प्रखंड पंचायत राज अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, प्रखंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News