Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नवरात्र के दौरान सोशल मीडिया पर मां दुर्गा और दुर्गापूजा के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सीतामढ़ी पुलिस ने रामजीवन राय को पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के वार्ड -2 का निवासी है। वह एफसीआई का सेवानिवृत्त कर्मचारी है। सीतामढ़ी एसपी कार्यालय ने कहा है कि आगामी त्योहारों और नवरात्र को देखते हुए जिला सोशल मीडिया सेल विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निगरानी रख रही थी। इसी क्रम में 11 अक्टूबर को रामजीवन के सोशल मीडिया प्रोफाइल से मां दुर्गा और धार्मिक आस्था के विरुद्ध आपत्तिजनक सामग्री साझा करने का मामला सामने आया। इसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रुन्नीसैदपुर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने पटना में छापेमारी कर रामजीवन को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सीतामढ़ी पुलिस प्रशासन ने कहा है कि त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द, शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर किसी धर्म, समुदाय या आस्था के विरुद्ध भ्रामक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play