Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885
Email:info.janpadnewslive@gmail.com
Janpad Mirror
Follow Us
दुद्धी ब्लॉक के महुली-फुलवार स्थित मलिया नदी के पावन तट पर छठ पूजा घाट पर नवनिर्मित भव्य सूर्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मंगलवार
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी ब्लॉक के महुली-फुलवार स्थित मलिया नदी के पावन तट पर छठ पूजा घाट पर नवनिर्मित भव्य सूर्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मंगलवार, को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में सायं तीन बजे से शुरू हुए भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भगवान सूर्यदेव के दर्शन-पूजन के साथ प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।सूर्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोजित इस भव्य भंडारे ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। मलिया नदी के पावन तट पर स्थित छठ घाट पर श्रद्धालुओं का लगातार पहुंचना जारी रहा। आयोजन में महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की विशेषता यह रही कि सभी लोगों ने धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता के भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।भंडारे के सफल आयोजन में छठ पूजा सेवा समिति महुली के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार कन्नौजिया, वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया, पप्पू यादव, अमित कुमार कन्नौजिया, वीरेंद्र चौधरी, पंकज गोस्वामी, पंकज कन्नौजिया, दिनेश यादव,राकेश कन्नौजिया, मुलायम यादव सहित अन्य सदस्य पूरे उत्साह के साथ प्रसाद वितरण की व्यवस्था में जुटे रहे।
ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने एक बार फिर क्षेत्र में सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और धार्मिक सद्भाव की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।
सम्बंधित खबर
ये भी पढ़ें