भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 12वीं बटालियन ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए अवैध तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। यह कार्रवाई 19 अप्रैल 2026 की रात किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ क्षेत्र में की गई, जहां नेपाल की
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीओपी फतेहपुर की नाका पार्टी को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर रात्रि लगभग 10 बजे विशेष अभियान चलाया गया। जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित सीमा स्तंभ संख्या 150/2 के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। यह स्थान भारतीय क्षेत्र में लगभग 30 मीटर अंदर है।
मौके पर पहुंचकर जवानों ने तुरंत कार्रवाई की और तस्करी के लिए ले जाए जा रहे सामान को जब्त कर लिया। जब्त सामग्री में 04 बोरी चीनी, 07 बोरी लाल मिर्च और 03 साइकिल शामिल हैं। हालांकि, अंधेरे और परिस्थिति का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए, जिससे किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
SSB ने सभी जब्त सामान को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सामान को कस्टम हाउस, ठाकुरगंज, किशनगंज (बिहार) को सौंपा जाएगा। इस कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में तस्करों के बीच कड़ा संदेश गया है कि सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.