SSC: एसएससी स्टेनोग्राफर और हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित, जानें किन डेट्स में होगा एग्जाम – ssc exam dates announced for ssc stenographer and hindi translator recruitment check the schedule – Jagran

एसएससी द्वारा स्टेनोग्राफर एवं हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। एग्जाम के लिए सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से …और पढ़ें
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 9 से 12 सितंबर तक होगी आयोजित।
हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 8 सितंबर को होगी संपन्न।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेनोग्राफर ग्रेड C एवं D और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से इन दोनों ही भर्तियों के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। एसएससी की ओर से परीक्षा तिथि की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिफिकेशन साझा कर दी गई है।
एसएससी स्टेनोग्राफर एवं हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा के लिए आयोजन कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (CBE) माध्यम में होगा। Combined Hindi Translators Examination, 2026 Paper-I (CBE) का आयोजन 8 सितंबर 2026 को करवाया जायेगा वहीं Stenographer Grade ‘C’ and ‘D’ Examination, 2026 (CBE) 9 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
ssc exam date 2026 notice
एसएससी द्वारा भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप करीब 10 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए जारी की जा सकती है। इससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए जारी किये जायेंगे।
परीक्षा में भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों को बता दें कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ दो कलर फोटोग्राफ एवं वैलिड फोटो आईडी प्रूफ साथ लेकर जाएं। प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के बिना आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। आईडी प्रूफ के लिए अभ्यर्थी आधार कार्ड/ ई-आधार का प्रिंटआउट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, स्कूल/कॉलेज आईडी कार्ड, नियोक्ता आईडी कार्ड (सरकारी/ पीएसयू/ निजी) आदि, रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी भूतपूर्व सैनिक डिस्चार्ज बुक, केंद्र/ राज्य सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटो युक्त आईडी कार्ड में से किसी का भी प्रयोग कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जूनियर ट्रांसलेटर ऑफिसर (JTO), जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) के अंतर्गत कुल 84 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एवं डी भर्ती के माध्यम से कुल 731 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News