Stock Market Live Update: ग्लोबल बाजारों से आज अच्छे संकेत मिल रहे है। US बाजारों की 4 दिनों की गिरावट थमी है। डाओ, S&P, नैस्डैक ढ़ाई परसेंट तक चढ़कर हुए । एशियाई बाजारों में भी तेजी के साथ कामकाज हो रहा है। हालांकि गिफ्ट निफ्टी बिल्कुल फ्लैट नजर आ रहा है। इस बीच सूत्रों के हवाले से CNBC-आवाज एक्सक्लूसिव खबर के अनुसार ITC में आज BAT यानि BRITISH AMERICAN TOBACCO ब्लॉक डील के ज
Stock Market Live Update: वायदा की 6 कंपनियों के नतीजे आज
आज वायदा में कमिंस, ग्रेन्यूल्स, SAIL समेत 6 कंपनियों के नतीजे आएंगे। SAIL का मुनाफा 30% घट सकता है। आय में 5 परसेंट की बढ़ोतरी संभव है। GRANULES INDIA के आय और मुनाफे पर करीब 4 परसेंट का दबाव संभव है।
Stock Market Live Update: एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च अक्षय चिंचलकर की बाजार पर राय
एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च अक्षय चिंचलकर ने कहा कि निफ्टी कल 25000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। लेकिन जब तक 25,116 का पिछला हाई बना रहेगा,तब तक निफ्टी के 24,462 तक गिरने की थोड़ी संभावना बनी हुआ है। यह स्तर बुल्स और बियर्स दोनों के लिए एक अहम है। अब जब तक निफ्टी 25,116 के ऊपर बना रहेगा तब तक इसमें 25,400-25,600 की ओर बढ़ने की संभावना बनी रहेगी।
Stock Market Live Update: 27 मई को कैसी रही थी बाजार की चाल
सेंसेक्स एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट पर बंद हुए। निफ्टी 175 आंक गिरकर 24,826 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 625 अंक गिरकर 81,552 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 219 अंक गिरकर 55,353 पर बंद हुआ। मिडकैप 87 अंक चढ़कर 57,155 पर बंद हुआ।
Stock Market Live Update: NMDC का मुनाफा 5% तो आय 8% बढ़ी
चौथी तिमाही में NMDC के नतीजे मिलेजुले रहे। अनुमान से कम बढ़ा मुनाफा और EBITDA, मार्जिन भी 3% गिरे। लेकिन 8% की ग्रोथ के साथ रेवेन्यू उम्मीद से ज्यादा रही। वही Hindustan Copper के प्रॉफिट में 50% का उछाल और आय भी 29 परसेंट बढ़ी ।
Stock Market Live Update: LIC के नतीजे अनुमान से बेहतर
चौथी तिमाही में LIC के न्यू बिजनेस प्रीमियम में 9% तो APE में 3% का दबाव देखने को मिला। VNB मार्जिन पर भी नरमी दिखी। हालांकि ज्यादातर आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे।
Stock Market Live Update: ITC में आज BAT ब्लॉक डील के जरिए 2.4 फीसदी हिस्सा बेचेगा
सूत्रों के हवाले से CNBC-आवाज एक्सक्लूसिव खबर के अनुसार ITC में आज BAT यानि BRITISH AMERICAN TOBACCO ब्लॉक डील के जरिए 2.4 फीसदी हिस्सा बेचेगा। 11,600 करोड़ रुपए के बड़े सौदे संभव है। डिविडेंड एडजस्मेंट के बाद साढ़े 6 परसेंट डिस्काउंट पर 400 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय किया गया है।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।