—विज्ञापन—
WWE: WrestleMania 41 में जॉन सीना ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिसप्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने कोडी के 378 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था. इसके बाद से सीना का टाइटल रन बढ़िया रहा है. उन्हें चैंपियन बने हुए सौ दिन पूरे हो गए हैं. खैर अब SummerSlam 2025 में एक बार फिर कोडी और सीना की टक्कर होगी. 3 अगस्त को दोनों के बीच मुकाबला होगा. कोडी ने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल जीतकर सीना के खिलाफ टाइटल शॉट प्राप्त किया. अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि क्या इस बार कोडी जीत पाएंगे या नहीं. कई लोगों को लगता है कि सीना की बादशाहत खत्म हो जाएगा. खैर एक WWE विश्लेषक ने सीना और कोडी के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.
Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर WWE विश्लेषक सैम रॉबर्ट्स ने जॉन सीना और कोडी रोड्स के मैच को लेकर अपनी राय प्रकट की. उन्होंने कहा कि सीना का राज अब WWE में खत्म हो सकता है. सैम ने यह भी कहा कि कोडी समर की सबसे बड़ी पार्टी में चैंपियन बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. रॉबर्ट्स के अनुसार,”मुझे लगता है कि कोडी रोड्स टाइटल जीत जाएंगे लेकिन वहां पर पहली बार जैसा जश्न देखने को नहीं मिलेगा. मुझे लगता है कि कोडी के कैरेक्टर में इस बार बदलाव हो सकता है”.
हाल ही में SmackDown के एपिसोड में जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ था. सीना ने वहां पर आकर कहा कि वह फिल्म की शूटिंग के कारण SummerSlam 2025 का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं. सीना अपने बात कहकर चले गए. कोडी ने पीछ से उनके ऊपर अटैक किया. सीना ने रिंग में कोडी को टाइटल से मारने की कोशिश की लेकिन दांव उल्टा पड़ गया. रोड्स ने ही सीना को टाइटल से मार दिया. इसके बाद कोडी ने टॉप रोप से टेबल पर लेटे हुए सीना के ऊपर डाइव लगाकर उनकी हालत खराब कर दी. कोडी ने अंत में सीना का खुद हाथ पकड़ कर कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कराया. रोड्स ने यह भी कहा कि अब उनके और सीना के बीच स्ट्रीट फाइट मैच होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE ने Hulk Hogan को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि, स्टार्स की आंखों से छलके आंसू
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in