Surat: मैरिज हॉल में जुआ खेलता पकड़ा गया दूल्हा, 13 गिरफ्तार, 2 लाख कैश और मोबाइल जब्त – Aaj Tak

Feedback
गुजरात के सूरत शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी से एक दिन पहले मैरिज हॉल में जुआ खेलते दूल्हे सहित 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. यह मामला रांदेर थाना क्षेत्र का है, जहां तुंबी मैरिज हॉल को शादी के लिए बुक किया गया था. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. 
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मैरिज हॉल में जुआ खेला जा रहा है. सूचना के आधार पर रांदेर थाना पुलिस ने छापेमारी की और मौके से दूल्हे समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से 2 लाख रुपये की नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए.
मैरिज हॉल में खेला जा रहा था जुआ
इस मामले पर एसीपी वीएम चौधरी ने बताया कि तुंबी मैरिज हॉल, जो जिनाली ओवर ब्रिज के पास स्थित है, को नवाब कागड़ा नाम के शख्स ने शादी के लिए बुक करवाया था. लेकिन शादी के एक दिन पहले ही हॉल में जुआ खेला जा रहा था. पुलिस ने साफ कर दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 
पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया
जुआ खेलते पकड़े गए लोगों में नदीम बशीर कागड़ा नाम के व्यक्ति शामिल है, जिसकी शादी उसी हॉल में होनी थी. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है. यह घटना शादी से पहले का माहौल पूरी तरह बदल देने वाली साबित हुई.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News