Swiggy के टारगेट प्राइस में एक्सपर्ट ने की कटौती, आल टाइम लो पर पहुंचा आज शेयरों का दाम – Live Hindustan

मुख्य बातें

Swiggy Share price: क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म कंपनी स्विगी के शेयरों का दाम आज अपने सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। जून में अबतक यह स्टॉक 8 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बीएसई में आज मंगलवार को कंपनी के शेयर 239.65 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 235.85 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल भी है। बता दें, स्विगी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स भी बहुत खुश नहीं है। जेएम फाइनेंशियल ने टारगेट प्राइस को घटा दिया है।

स्विगी के शेयरों में आज आल टाइम लो के स्तर पर पहुंचने के बाद रिकवरी भी देखने को मिली। स्टॉक दोपहर में 1 प्रतिशत की उछाल के साथ 241.30 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

दिसंबर 2024 में स्विगी के शेयरों का दाम 617.30 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। वहां से कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। अपने उच्चतम स्तर से यह स्टॉक 60 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है। जून में कंपनी के शेयरों का दाम 8 प्रतिशत लुढ़का है। बीते एक साल में स्विगी के शेयरों की कीमतों में 39 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, स्विगी का 52 वीक हाई 473 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 66509 करोड़ रुपये का है।

जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज ने स्विगी के कमाई के अनुमान में रिवीजन किया है। साथ ही टारगेट प्राइस को भी घटा दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार ब्लिंकिट का तिमाही दर तिमाही के आधार पर ऑर्डर 18 प्रतिशत बढ़ेगा। जून 2027 के लिए ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस को 280 रुपये से घटाकर 250 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

स्विगी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार मार्च तिमाही में 800 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 1081 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी के रेवन्यू में भी सालाना आधार पर 45 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी का कुल ऑपरेशनल रेवन्यू 6383 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी पीरियड में यह 4410 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News