T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पाकिस्तान ने ऐलान किया है कि 15 फरवरी को पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगी. इस फैसले के बाद पाकिस्तान में इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है. पाकिस्तानी महिला यूट्यूबर सना अमजद ने सड़कों पर उतरकर आम लोगों से बातचीत की, जिसमें अलग-अलग राय सामने आई.
सना अमजद से बातचीत के दौरान एक शख्स ने कहा कि पाकिस्तान सरकार का फैसला बिल्कुल सही है. उसने कहा, ‘हम भूखे मर जाएंगे, लेकिन भारत के खिलाफ क्रिकेट नहीं खेलेंगे. पैसे और दौलत से ज्यादा इज्जत मायने रखती है.’ कई लोगों ने कहा कि यह फैसला बांग्लादेश के साथ हुई कथित नाइंसाफी के कारण लिया गया है और पाकिस्तान ने सही समय पर स्टैंड लिया
बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान
आवाम का कहना है कि अगर भारत-पाकिस्तान के मैच किसी तीसरे देश में कराए जा सकते हैं तो बांग्लादेश को भी यही विकल्प मिलना चाहिए था. लोगों का मानना है कि ICC और भारत ने बांग्लादेश के साथ गलत किया, इसलिए पाकिस्तान सरकार उनके साथ खड़ी हुई है. एक शख्स ने कहा कि बांग्लादेश हमारे भाई हैं. अगर उनके साथ गलत होगा तो पाकिस्तान जरूर आवाज उठाएगा.
जर्सी लॉन्च रोकने पर भी चर्चा
इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने अपनी नई टीम जर्सी का लॉन्च भी रोक दिया है. लोगों का कहना है कि जर्सी पर भारत का नाम लिखना जरूरी नहीं है. कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि सिर्फ श्रीलंका जैसे न्यूट्रल देशों का नाम लिखा जाए.
खेल और राजनीति पर बंटी राय
कुछ पाकिस्तानी लोगों ने कहा कि खेल और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए. उनका मानना है कि भारत-पाकिस्तान मैच पूरी दुनिया देखना पसंद करती है और इससे खेल को नुकसान होगा. वहीं कुछ का कहना है कि जब सामने वाला खेल को राजनीति से जोड़ता है तो जवाब देना जरूरी हो जाता है.
ये भी पढें: PM Modi Briefcase: पीएम मोदी के बॉडीगार्ड्स के हाथ में दिखने वाला ब्रीफकेस क्या है? जानिए इसके पीछे का सच?
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.