—विज्ञापन—
T20 WC 2026: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला क्वार्टर फाइनल की तरह होगा. हारने वाली टीम सीधे तौर पर सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी. ऐसे में इस जरूरी मैच को लेकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल हैं कि इस मैच का लाइव टेलीकास्ट फ्री में कहां देख पाएंगे. साथ ही किस दिन और किस मैदान पर ये मुकाबला खेला जाएगा. आइए आपको बताते हैं इस मैच से जुड़ी हर जानकारी.
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच का अहम मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं क्योंकि सेमीफाइनल का टिकट इसी मैच से होकर मिलेगा.
Chennai turned electric as Mr Maximum Abhishek Sharma’s power-hitting lit up the night, with Kung Fu Pandya adding the finishing fireworks. 💥
Arshswing kept Zimbabwe in check, and India’s towering 256 proved too much. India wrapped up a commanding 72-run win over Zimbabwe. 🔥… pic.twitter.com/AOc6CkQwie
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच को लाइव प्रसारित करने के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास है. ऐसे में फैंस को इस मैच को टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर जाना होगा. अगर आप इस मैच को मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए जियो हॉटस्टार ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. इसी के साथ ये मुकाबला फ्री में डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स के चैनल पर प्रसारित किया जाएगा. मैच को लाइव देखने के लिए वहीं एक भी रुपये खर्च नहीं करना होगा.
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच हुए टी20 मैचों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 19 बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की है तो वहीं 10 बार वेस्टइंडीज ने बाजी मारी है. टी20 विश्व कप में आंकड़े थोड़े बदले हुए नजर आते हैं. अब तक हुए 4 मैचों में 3 बार वेस्टइंडीज ने बाजी मारी है तो वहीं एक बार टीम इंडिया जीत पाई है.
ये भी पढ़िए- T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में खेलेंगी ये 4 टीमें! IND vs WI के मैच पर टिकी हर किसी नजरें

न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in